{"_id":"67ec1bb6eca81e71130d0170","slug":"customer-service-center-operator-accused-of-withdrawing-money-from-account-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-134692-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर खाते से रुपये निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर खाते से रुपये निकालने का आरोप
Tue, 01 Apr 2025 10:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 01 Apr 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
करहल। तहसील क्षेत्र के गांव तखरऊ के रहने वाले किसानों के खाते से ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने धनराशि निकाल ली। जानकारी होने के बाद किसानों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर रुपये वापस दिलाने व आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
मंगलवार को तहसील में एसडीएम से शिकायत करने पहुंचे किसान संतकुमार ने बताया कि उन्होंने ग्राहक सेवा केंद्र से 5 हजार रुपये निकलवाए थे। मगर संचालक ने उनके खाते से 5 की बजाय 10 हजार रुपये निकाल लिए। गांव निवासी शिव नारायण के खाते से दो हजार रुपये, दीन दयाल के खाते से 5 हजार रुपये निकाले गए। किसानों ने आरोप लगाया कि उनकी जानकारी के बिना खाते से धोखाधड़ी कर रुपये निकाले गए हैं। जनसेवा केंद्र संचालक ने उनके साथ गलत किया है। पता नहीं और कितने लोग होंगे, जिनके साथ केंद्र संचालक ने फर्जीवाड़ा किया होगा। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। एसडीएम से खाते से निकाले गए रुपये वापस दिलाने और दोषी के विरुद्ध केस दर्ज कर कराए जाने की मांग की है।