फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   curption, police, tundla, mony, firozabad, vidio, viral

गाड़ी पास कराने के नाम पर पुलिस का सुविधा शुल्क लेते वीडियो वायरल

Sun, 02 Aug 2020 09:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
curption, police, tundla, mony, firozabad, vidio, viral
टूंडला के गार्डन पुल पर सुविधा शुल्क लेता थाना नगला सिंघी का पुलिसकर्मी - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। थाना पुलिस के बाद अब थाना नगला सिंघी पुलिस का सुविधा शुल्क लेते वीडियो वायरल हो गया है। वायरल वीडियो आगरा सीमा पर यमुना पर बने गार्डन पुल का है। यहां एक पुलिसकर्मी मजदूरों से भरी गाड़ी को रुपये लेकर निकालते नजर आ रहा है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना नगला सिंघी पुलिस रविवार सुबह एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में मजदूरों से भरी एक मैक्स गाड़ी थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गार्डन पुल पर लगे बैरियर पर पहुंचती है। गाड़ी के पहुंचते ही एक पुलिसकर्मी आता है और चालक से कुछ बात करता है। इसके बाद चालक रुपये निकालकर पुलिसकर्मी को देता है। रुपये लेकर पुलिसकर्मी जेब में रख लेता है तथा बैरियर खोलने के लिए बढ़ता है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो को मैक्स में सवार किसी मजदूर ने बनाया है और उसे रविवार सुबह वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो आगरा क्षेत्र में मजदूरी कर घर लौटने के दौरान शनिवार शाम बनाया गया है। मजदूरों का आरोप है कि कोरोना महामारी से बेरोजगार होने पर वे प्रतिदिन आगरा क्षेत्र में जाते हैं। नगला सिंघी पुलिस गार्डन पुल पर कभी हेलमेट, कभी मास्क आदि का हवाला देते हुए चालान काट देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की खुलेआम वसूली से परेशान होकर वे मैक्स गाड़ी से जाने लगे लेकिन पुलिस फिर भी वसूली करती है। इस पर वीडियो बनाकर वायरल किया गया। गार्डन पुल का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो की जांच करते हुए संबंधित पुलिसकर्मी को चिह्नित किया जा रहा है। वीडियो की जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। यदि कोई पुलिसकर्मी दोषी है तो अधिकारी उसके विरुद्ध कार्रवाई करेंगे।
लालता प्रसाद, थानाध्याक्ष, नगला सिंघी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed