फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CT scan machine is lying closed for the last eight days

पिछले आठ दिनों से बंद पड़ी है सीटी स्कैन मशीन

Mon, 12 Jul 2021 08:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
CT scan machine is lying closed for the last eight days
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल परिसर में पौधरोपण के लिए खोदे गए गड्ढों मरीजों के लिए मुसीबत बन गए। गड्ढों की खुदाई दौरान जमीन के अंदर पड़ी विद्युत केबल कई स्थानों पर कट गई। केबल कट जाने से टॉमा सेंटर में सीटी स्कैन मशीन को मिलने वाली बिजली की सप्लाई आठ दिनों से बंद है। मरीजों के सीटी स्कैन भी नहीं हो रहे। स्टाफ द्वारा अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या का निदान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बिजली न आने के कारण पिछले आठ दिनों से सरकारी ट्रॉमा सेंटर में स्थापित सीटी स्कैन मशीन बंद है। मशीन बंद होने की जानकारी स्टाफ द्वारा अफसरों को दे दी गई, लेकिन अभी तक केबल ठीक नहीं हो सकी। केबल ठीक न होने के कारण ट्रॉमा सेंटर की बिजली सप्लाई प्रभावित हो रही है। सीटी स्कैन मशीन बंद होने के कारण मरीज एवं तीमारदार दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह निजी चिकित्सकों की शरण में जाने को विवश है। सीएमएस डा. हसराज ने कहा कि केबल कट जाने के कारण सीटी स्कैन मशीन बंद है। इसको शीघ्र सही कराके इस समस्या को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed