फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crushing started at Nyauli Sugar Mill, farmers welcomed

Agra News: न्यौली चीनी मिल में पेराई हुई शुरू, किसानों का किया स्वागत

Sun, 23 Nov 2025 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Crushing started at Nyauli Sugar Mill, farmers welcomed
कासगंज। चीनी मिल शेरवानी शुगर सिंडीकेट न्यौली में पूजन के साथ शुक्रवार को पेराई सत्र 2025-28 का शुभारंभ हो गया। पहले दिन गन्ना लेकर आने वाले किसानों का फूल माला से स्वागत कर उपहार दिए गए। मिल के लिए 25 लाख क्विंटल गन्ना का आवंटन हुआ है। चीनी मिल के एमडी कुनाल यादव ने फीता काटकर मिल का शुभारंभ किया। पहले गन्ना लाने वाले किसान को सम्मानित किया। बैलगाडी़ में गन्ना लाने वाले किसान रामस्वरूप निवासी गांव उढेर तथा ट्राॅली में गन्ना लाने वाले किसान प्यारे लाल पुत्र धनपाल निवासी गांव दतलाना को मिल प्रबंधन की ओर से फूल माला पहनाकर तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया और केन कैरियर में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ। मिल पर किसानों के गन्ने की तुलाई शुरू हो गई। पहले दिन लगभग 50 किसान अपना गन्ना लेकर मिल पहुंचे। प्रधान प्रबंधक गन्ना हितेंद्र सिंह ने बताया कि मिल का गन्ना पिराई का 63 लाख क्विंटल का लक्ष्य है, लेकिन 25 लाख क्विंटल आवंटन हुआ है।
विज्ञापन

इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी ओउम प्रकाश सिंह, मिल के अध्यासी इत्तरार अहमद, प्रबंधक लेखा वेदप्रकाश शुक्का, प्रबंधक गन्ना सौरभ सक्सेना एवं एचआर केतन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिले में खरीद केंद्र - 20
पंजीकृत किसान - 7000
सत्यापित गन्ना क्षेत्रफल - 6000 हेक्टेयर
गन्ना खरीद का लक्ष्य - 63 लाख क्विंटल
आवंटित गन्ना- 25 लाख क्विंटल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed