फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cruelty to a pet dog, thrown away after tying its mouth and legs, incident took place in village Poiya of Khandauli police station, treatment provided by Caspers Home staff

Agra News: पालतू कुत्ते से क्रूरता, मुंह-पैर बांधकर फेंका, थाना खंदाैली के गांव पोइया की घटना, कैस्पर्स होम के कर्मचारियों ने कराया उपचार

Thu, 04 Jun 2026 01:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Cruelty to a pet dog, thrown away after tying its mouth and legs, incident took place in village Poiya of Khandauli police station, treatment provided by Caspers Home staff
कुत्ते को इस तरह बांधकर डाला गया। फोटो : आशीष शर्मा  - फोटो : आशीष शर्मा
आगरा। थाना खंदाैली के गांव पोइया में बुधवार दोपहर को पालतू कुत्ते के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। खेत के पास कुत्ते को मुंह-पैर रस्सी से बांधने के बाद फेंक दिया गया। कैस्पर्स होम के कर्मचारियों ने कुत्ते को पड़ा देखा। इसके बाद आश्रय गृह में ले जाकर उपचार कराया। इससे उसकी हालत में सुधार हो गया। हालांकि क्रूरता करने वालों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन

कैस्पर्स होम संचालिका विनीता अरोरा ने बताया कि उनके कर्मचारी बुधवार दोपहर को होम के पिछले रास्ते से निकलकर जा रहे थे। तभी उन्हें खेत के कंटीले तार से एक कुत्ता बंधा नजर आया। उसके मुंह और पैरों पर रस्सी बंधी थी, जिससे वो चलकर कहीं जा न सके। इसके साथ ही मुंह बंधा होने की वजह से वो कुछ भी खा नहीं सकता था। गर्मी और धूप में वह पड़ा हुआ था। यह देखकर कर्मचारी उसे आश्रय स्थल में लेकर आए। कुत्ते को इंजेक्शन देने के बाद हालत में कुछ सुधार हुआ। विनीता अरोरा का कहना है कि कुत्ते के गले में बेल्ट भी पड़ी हुई थी। इससे यही लग रहा है कि उसे किसी ने पाल रखा था मगर किसी वजह से उसे छोड़कर चले गए। वह वापस नहीं आ जाए, इसके लिए पैर बांध दिए थे।
विज्ञापन


जान भी ले चुके हैं लोग
शाहगंज में एक कुत्ते को बुरी तरह से मार दिया गया था। एक युवक ने मारने के बाद काट दिया था। बाद में पशु प्रेमी को जानकारी हुई थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसी तरह कमला नगर क्षेत्र में भी एक पिल्ले को डंडे से पीटकर मार दिया गया था। इस मामले में भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। पूर्व में कार से कुचलने और गोली मारने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed