{"_id":"66e273273ba67e46de0bc2da","slug":"cruelty-to-a-female-health-worker-increased-closeness-by-becoming-a-friend-2024-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: महिला स्वास्थ्यकर्मी से हैवानियत, दोस्त बनकर बढ़ाई नजदीकियां...फिर उस दिन जो किया; जीते जी मर गई वो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महिला स्वास्थ्यकर्मी से हैवानियत, दोस्त बनकर बढ़ाई नजदीकियां...फिर उस दिन जो किया; जीते जी मर गई वो
Thu, 12 Sep 2024 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 12 Sep 2024 10:20 AM IST
सार
फिरोजाबाद के टूंडला में एक महिला स्वास्थ्यकर्मी से उसके दोस्त ने ही हैवानियत की हदों को पार कर दिया। दोस्ती कर उसके घर आना जाना शुरू किया। फिर एक दिन जब वो घर में अकेली थी, तो तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
women crime demo
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के टूंडला में महिला स्वास्थ्यकर्मी से दोस्ती कर आगरा के एक युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बना ली। इसके बाद उसके फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़ित स्वास्थ्यकर्मी ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
टूंडला शहर निवासी एक महिला स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद पर तैनात है। महिला की दोस्ती आगरा के ट्रांसयमुना की श्याम विहार काॅलोनी निवासी युवक विशाल सिंह हो गई थी। जिसका उसके घर आना जाना शुरू हो गया था । 28 अगस्त 2023 को वह उसके घर आया था। तब वह घर में अकेली थी। मौका पाकर उसने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो अपने मोबाइल में बना लीं। इसके बाद वह उसे फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर अपने पास बुलाता रहा और दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी उसे एक बार चेन्नई भी ले गया था। जहां उसने उससे कई बार दुष्कर्म किया। वहां से किसी तरह भाग कर अपने घर आ गई। इसके बाद भी वह उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। परेशान स्वास्थ्यकर्मी ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अनुज राणा का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दी जा रही हैं।