{"_id":"68bc765aa834e7862e09f9de","slug":"crowds-of-devotees-gathered-for-immersion-of-ganesh-idol-2025-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बप्पा की विदाई में उमड़ा आस्था का सैलाब...सुख समृद्धि की प्रार्थना के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बप्पा की विदाई में उमड़ा आस्था का सैलाब...सुख समृद्धि की प्रार्थना के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Sun, 07 Sep 2025 01:06 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:06 AM IST
सार
आगरा में यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए प्रशासन ने यमुना किनारे कुंड की व्यवस्था की। श्रद्घालुओं ने कैलाश घाट, बल्केश्वर के अनुराग नगर, हाथी घाट और दशहरा घाट पर बड़ी संख्या में प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
विज्ञापन
गणेश विसर्जन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनंत चतुर्दशी पर यमुना किनारे बने कुंडों में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार को श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की भावपूर्ण विदाई के साथ परिवार में सुख समृद्धि की प्रार्थना की और अगले बरस जल्दी आने की कामना की। दस दिनों तक घरों और पंडालों में विराजमान रहने के बाद रविवार को गणपति बप्पा को विदाई दी गई। यमुना के किनारे बने कुंड में भक्तिभाव से उन्हें विसर्जित किया गया। इस दौरान विघ्नहर्ता के जयकारों से यमुना के घाट गूंज उठे।
अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर गणेश महोत्सव का समापन हुआ। शहर के हर कोने से श्रद्धालु अपने बप्पा को विदाई देने के लिए उमड़ पड़े। ये सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। श्रद्घालुओं ने बप्पा को विदाई के लिए बड़े उत्साह और धूमधाम से विसर्जन यात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों की थाप और गुलाल के रंगों के बीच गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आङङङ के जयघोष से पूरा वातावरण गूंजता रहा।
शहर की सड़कों पर भक्तों का सैलाब से कई जगह जाम की समस्या बन गई। यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए प्रशासन ने यमुना किनारे कुंड की व्यवस्था की। श्रद्घालुओं ने कैलाश घाट, बल्केश्वर के अनुराग नगर, हाथी घाट और दशहरा घाट पर बड़ी संख्या में प्रतिमाओं का विसर्जन किया। वहीं कुछ लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में अमर विहार में यमुना नदी में गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया।

क्रेन से किया विशाल गणपति प्रतिमा का विसर्जन
पोला भाई ग्रुप की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। 25 फीट ऊंची विशाल गणेश प्रतिमा को क्रेन की सहायता से विसर्जित किया गया। पोला भाई ने बताया कि महोत्सव में हर बार की तरह इस वर्ष भी सबसे बड़ी गणपति जी की प्रतिमा को स्थापित किया गया था, जो लगभग 6700 किलोग्राम वजनी तथा 25 फीट लंबी थी। अपराह्न चार बजे क्रेन की मदद से गणेश प्रतिमा को अनुराग नगर बल्केश्वर में बने कुंड में विधि विधान से विसर्जन किया गया।
तीन बजे बैंड बाजों के साथ बड़ी धूमधाम से विसर्जन यात्रा निकाली गई। नाचते गाते श्रद्घालु गणपित बप्पा के जयघोष लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर आशू जैन, प्रदीप अग्रवाल (पार्षद), मंजीत सिंह, राममोहन शर्मा, प्रदीप शर्मा, पप्पू भाई, इंदर डावर, डॉ. कुंदनिका शर्मा, उमेश शर्मा (एडवोकेट), अनिल अग्रवाल (एडवोकेट), मोहित चोपड़ा, सुमित पाहवा, राजीव भसीन, बीनू यादव, गुरुदयाल सिंह बेदी, मनीष, संजय, डाॅ. सुभाष अरोड़ा, सजल गर्ग आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-UP: 15 साल से संबंध, नाै महीने पहले कोर्ट मैरिज..अब युवक ने चलती कार में की ऐसी हरकत, सड़क पर पड़ी मिली युवती