फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman was thrown out of moving car by her lover

UP: 15 साल से संबंध, नाै महीने पहले कोर्ट मैरिज..अब युवक ने चलती कार में की ऐसी हरकत, सड़क पर पड़ी मिली युवती

Sun, 07 Sep 2025 01:07 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 07 Sep 2025 01:07 AM IST
सार

आगरा में चलती कार से युवती को फेंक दिया गया। सड़क के बीचोंबीच युवती को पड़े देख मदद के लिए लोग जुट गए। पुलिस को सूचना दी गई। पूछताछ में पता चला कि घटना को उसके प्रेमी ने ही अंजाम दिया था।

विज्ञापन
woman was thrown out of moving car by her lover
कार से युवती को फेंक दिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के फतोहाबाद में थाना डौकी क्षेत्र में चलती कार से युवक ने प्रेमिका को सड़क पर फेंक दिया। इससे युवती घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


औरैया जिले के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि वह थाना डौकी क्षेत्र के टंकी चौराहा निवासी लवकुश वर्मा के साथ करीब 15 वर्षों से है। करीब 7 साल से लवकुश उसके साथ पत्नी की तरह आगरा के रामबाग के राधाकृष्ण मंदिर के पास रह रहा है। 
विज्ञापन


 

लवकुश आगरा में भगवान टॉकीज पर स्पा सेंटर चलता है। युवती के मुताबिक लवकुश ने फोन पर बुलाया कि वह उसे अपने घर लेकर चलेगा। कार में बैठाकर उसे ले जाने लगा। आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर थाना डौकी क्षेत्र पूठाझील के पास लवकुश ने जान से मारने की नीयत से उसे कार से नीचे धक्का दे दिया। जिससे गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 

 

जानकारी पर राहगीर मौके पर पहुंचे और डौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती का कहना है कि 9 माह पूर्व उसने लवकुश से कोर्ट मैरिज की है। वहीं बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले भी युवती लवकुश के घर गई थी और घर पर रहने की बात कर रही थी। घटना के बाद डौकी पुलिस ने लवकुश को हिरासत में ले लिया है। लवकुश युवती को साथ रखने पर राजी है।

 
विज्ञापन

थानाध्यक्ष डौकी ने बताया कि चलती कार से महिला को फेंका गया था। जिससे वह घायल हो गई है। आरोपी और कार को पकड़ लिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें-UP: पिता लाया लाठी, बेटा बंदूक...फिर पड़ोसियों का ऐसे बहाया खून, युवक ने माैके पर ही तोड़ा दम; सहम गए ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed