फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crow attacked the elderly man and injured him

Mainpuri: कौवे ने बुजुर्ग व्यक्ति पर क्यों किया हमला? सामने आया चौंकाने वाला कारण

Sun, 29 May 2022 02:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 May 2022 02:12 PM IST
सार

मैनपुरी जिले में बड़ा ही अजीब मामला सामने आया है। यहां एक कौवे के बुजुर्ग व्यक्ति पर इस कदर गुस्सां आया कि एक दो बार नहीं, बल्कि कई बार चोंच से हमला किया। कौवे के हमले से बुजुर्ग खुद को बचा न सके और गंभीर रूप  से घायल हो गए। 

 

विज्ञापन
crow attacked the elderly man and injured him
कौवा और घायल बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक कौवे ने चोंच के हमला कर बुजुर्ग व्यक्ति को घायल कर दिया। इस हमले में खून से लथपथ हुए बुजुर्ग को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

यहां का है मामला

ये मामला थाना भोगांव क्षेत्र के ग्राम मौजेपुर का है। यहां के रहने वाले 80 वर्षीय बालिस्टर यादव शनिवार शाम अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। बताया गया है घर के बाहर ही दो कौवे आपस में लड़ रहे थे। जब बालिस्टर यादव ने ये देखा तो उन्होंने  कौवे को वहां से भगाने के लिए ललकार दिया। बस फिर क्या था दोनों कौवों में आपस की लड़ाई तो बंद हो गई और वे बुजुर्ग पर हमलावर हो गए।

विज्ञापन

 

चोंच मारकर किया घायल 
कौवें ने जैसे ही बालिस्टर पर हमला किया, तो वे घबरा गए। पहले तो उन्होंने कौवों को खदड़ने का प्रयास किया, लेकिन कौवों के आगे उनकी नहीं चली। कौवों ने बुजुर्ग के सिर पर चोंच से हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान बुजुर्ग खुद के बचाते हुए चीखने चिल्लाने लगे। बुजुर्ग की चीख-पुकार सुनकर अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और कौवों को भगाया। खून से लथपथ बुजुर्गों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed