{"_id":"64f016b5fe13a6b62005f0fa","slug":"crores-will-be-recovered-from-baba-construction-contractor-firm-that-built-ada-heights-in-agra-2023-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: घटिया फ्लैट्स बनाने वाली फर्म ब्लैक लिस्टेड, होगी करोड़ों की रिकवरी; इन बड़े शहरों में नहीं कर सकेगी काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घटिया फ्लैट्स बनाने वाली फर्म ब्लैक लिस्टेड, होगी करोड़ों की रिकवरी; इन बड़े शहरों में नहीं कर सकेगी काम
Thu, 31 Aug 2023 10:27 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 31 Aug 2023 10:27 AM IST
सार
आगरा में एडीए हाईट्स में घटिया टॉवर निर्माण करने वाली फर्म को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। साथ ही करोड़ों की रिकवरी की जाएगी। इन बड़े शहरों में काम भी नहीं कर सकेगी।
विज्ञापन
Agra News: एडीए हाइट्स बिल्डिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में कंस्ट्रक्शन फर्म द्वारा चोरी और ऊपर से सीना जोरी जैसी कहावत सामने आई है। यहां एडीए हाईट्स बनाने वाली ठेकेदार फर्म बाबा कंस्ट्रक्शन इस कहावत को चरितार्थ कर रही है। छह साल तक बार-बार नोटिस के बावजूद पहले फर्म ने क्षतिग्रस्त फ्लैट की मरम्मत नहीं कराई। उल्टा, एडीए के विरुद्ध मध्यस्ता वाद दायर कर खाता कुर्क करा दिया। इसके बाद अब एडीए ने फर्म को ब्लैक लिस्टेड किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद अब 9.18 करोड़ रुपये की रिकवरी होगी।
विज्ञापन
ताजनगरी फेस-2 स्थित एडीए हाईट्स में टॉवर निर्माण करने वाली गाजियाबाद की फर्म बाबा कंस्ट्रक्शन को एडीए ने ब्लैक लिस्ट कर दिया है। इसके बाद अब फर्म लखनऊ, कानपुर, नोएडा से लेकर अन्य प्राधिकरणों में काम नहीं कर सकेगी। मुख्य अभियंता पूरन सिंह ने बताया कि ए श्रेणी में दर्ज बाबा कंस्ट्रक्शन ने पहले चोरी की, फिर सीना जोरी। छह साल से बार-बार कहने के बावजूद फर्म ने काम पूरा नहीं किया। जो काम किया उसकी क्वालिटी घटिया निकली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- दुस्साहस: शोहदे ने बीच सड़क की युवती से हूटिंग और छेड़छाड़, विरोध पर फाड़ दिए कपड़े; दहशत में पीड़िता व परिवार
विज्ञापन
इनके द्वारा बनाए गए फ्लैट क्षतिग्रस्त हो गए। 9.18 करोड़ का हर्जे-खर्चे का नोटिस दिया, तो उल्टा फर्म ने मध्यस्थता वाद से सरकारी खाता सीज करा दिया। करीब 6 से 7 करोड़ रुपये वसूल लिए। इसके बाद एडीए ने बाबा कंस्ट्रक्शन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। फर्म ने 9.18 करोड़ रुपया जमा नहीं किया तो जिलाधिकारी कार्यालय से भू-राजस्व के माध्यम से रिकवरी जारी कर हर्जे-खर्चे की वसूली कराई जाएगी।
यह भी पढ़ेंः- टॉयलेट एक प्रेम कथा...जैसी कहानी: शौचालय न होने पर पति का घर छोड़ गई महिला, बोली- बनवाने के बाद ही लौटूंगी
यह भी पढ़ेंः- टॉयलेट एक प्रेम कथा...जैसी कहानी: शौचालय न होने पर पति का घर छोड़ गई महिला, बोली- बनवाने के बाद ही लौटूंगी