फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crop selling near strong room, officers alart

स्ट्रांग रूम के पास फसल बिक्री पर दौड़े अधिकारी

Fri, 25 Feb 2022 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
crop selling near strong room, officers alart
24एमएनपी-15-नवीन मंडी में आढ़तियों को दुकानें खाली करवाने के निर्देश देते सीडीओ और अन्य अधिकारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नवीन मंडी में बने स्ट्रांग रूम के पास फसलों की बिक्री की सूचना पर बृहस्पतिवार को अधिकारी दौड़ पड़े। सीडीओ और एडीएम समेत अन्य अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर किसान और आढ़तियों को वहां से हटवाया। उन्होंने मतगणना तक प्रतिबंधित क्षेत्र में आलू की बिक्री न करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम नवीन मंडी में बनाए गए अलग-अलग स्ट्रांग रूम में रखवाई गई हैं। दस मार्च को मतगणना होनी है। स्ट्रांग रूम के आसपास बैरीकेडिंग भी की गई है। साथ ही बैरीकेडिंग के पास फसलों की बिक्री न करने के निर्देश भी दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को नवीन मंडी पहुंचे कुछ किसानों ने अपनी आलू की फसल को बैरीकेडिंग से थोड़ी दूरी पर ही उतार लिया और बिक्री के लिए बोली लगना शुरू हो गई। इसकी सूचना मिलते ही मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र और एसडीएम सदर नवोदिता शर्मा मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने तत्काल किसानों और आढ़तियों को वहां से हटाया। उन्होंने बैरीकेडिंग की सौ मीटर परिधि में फसलों की बिक्री न किए जाने के सख्त निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed