{"_id":"61db426185d6fb522568abb3","slug":"crisis-on-semester-examinations-due-to-increasing-cases-of-corona-agra-news-agr520746498","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के बढ़ते मामलों से सेमेस्टर परीक्षाओं पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के बढ़ते मामलों से सेमेस्टर परीक्षाओं पर संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। कोरोना के बढ़ते मामलों से डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सेमेस्टर (विषम) परीक्षाओं पर संकट है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 25 जनवरी से परीक्षाएं कराने की योजना बनाई थी। अभी कार्यक्रम जारी नहीं किया जा सका है। इस बीच परीक्षा का फार्म भरने की तारीख फिर से बढ़ा दी गई है। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।
31 दिसंबर को बंद की गई परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया को फिर से खोल दिया गया है। अब 11 जनवरी तक छात्र-छात्राओं को परीक्षा फार्म भरने का मौका दिया गया है। विश्वविद्यालय परिसर के आवासीय संस्थानों के अलावा संबद्ध कॉलेजों में संचालित सेमेस्टर पाठ्यक्रमों की परीक्षा कराई जानी है।
वहीं, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उच्च शिक्षण संस्थानों में 16 जनवरी तक पढ़ाई ऑनलाइन कर दी गई है। यह दिशा-निर्देश दिया गया है कि जो परीक्षाएं चल रही हैं या पहले से निर्धारित हैं, वह होंगी। सेमेस्टर परीक्षाओं की तारीख अभी निर्धारित नहीं है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव का कहना है कि विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 जनवरी से कराने की योजना है। लेकिन परिस्थितियां बदल रही हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों और प्रभारी कुलपति के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
समाज विज्ञान संस्थान में संचालित एमएसडब्ल्यू, एम. स्टैट, एमए समाजशास्त्र की 10 जनवरी से प्रस्तावित परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। निदेशक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 150 छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शामिल होना है। करीब 50 फीसदी फार्म नहीं भर पाए थे। परीक्षा नियंत्रक से बात करके फार्म भरने की तारीख बढ़वाई गई। दूसरे परीक्षा का प्रश्नपत्र तैयार करने के लिए पैनल भी तय नहीं हो पाया था। परीक्षा की दूसरी तारीख परीक्षा नियंत्रक और प्रभारी कुलपति से बात करके तय की जाएगी।