{"_id":"5f6986798ebc3e0a00771d2c","slug":"young-man-murdered-in-love-affiar-in-mathura-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः रात में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, साथी घायल, गांव में तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मथुराः रात में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, साथी घायल, गांव में तनाव
Wed, 23 Sep 2020 12:22 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:22 AM IST
सार
गांव में एक प्लाटून पीएसी, दो क्षेत्राधिकारी और तीन इंस्पेक्टर सहित भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। वृंदावन पुलिस मामले की जांच में गहनता से जुटी हुई है।
विज्ञापन
गांव में पहुंची पुलिस छानबीन करती हुई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में सोमवार की रात नाबालिग प्रेमिका से मिलने गए पड़ोसी गांव के प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने प्रेमी के साथी को पीटा। उसकी हालत गंभीर है। घटना के बाद इलाके में तनाव है। इसको देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। इस मामले में मृतक के पिता ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वृंदावन कोतवाली के गांव परखम निवासी साहब सिंह (22 वर्ष) पुत्र भगवान सिंह अपने साथी लक्ष्मण सिंह (18 वर्ष) पुत्र मोहर सिंह के साथ सोमवार की रात तकरीबन 10 बजे पड़ोसी गांव भरतिया में 15 वर्षीय प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। साहब सिंह प्रेमिका के घर में कूद गया और उसका साथी घर के बाहर खड़ा रहा।
ये भी पढ़ें- ब्रज में बने फिल्म सिटीः ताजमहल से लेकर यमुना घाटों तक शूटिंग की शानदार लोकेशन
विज्ञापन
इसकी जानकारी होने पर प्रेमिका के परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। प्रेमिका के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी दोनों घायलों को सौ शैय्या अस्पताल ले गए, जहां साहब सिंह की मौत हो गई। उसके घायल साथी का उपचार चल रहा है।

सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
इस मामले में मृतक के पिता भगवान सिंह ने प्रेमिका पक्ष के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। घटना की जानकारी पर सोमवार की रात तकरीबन एक बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव ग्रोवर भी मौके पर पहुंच गए।
एसएसपी ने बताया कि मृतक के पिता ने तहरीर दी है कि साहब सिंह गांव भरतिया में एक लड़की से मिलने गया था। जहां लड़की के परिजनों द्वारा उसका विरोध किया गया और उसके साथ मारपीट की गई। इसके चलते उसकी मौत हो गई है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस-पीएसी तैनात कर दी है।