फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man murder for ransom in Mathura

अपहरण के बाद युवक की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में गोली लगने से घायल

Fri, 28 Jun 2019 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Jun 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
young man murder for ransom in Mathura
मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
फरह पुलिस और स्वाट टीम ने फरह के गांव झंडीपुर में मुठभेड़ में दो बदमाशों को पकड़ा है। बाईं टांग में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। 
विज्ञापन

इन बदमाशों ने दो दिन पूर्व अपने दोस्त टैक्सी संचालक बबलू को अगवा करके 20 लाख की फिरौती मांगी थी।

फिरौती न मिलने पर गला दबा हत्या कर दी थी। शव को गरुण गोविंद मार्ग पर बाउंड्रीवाल में फेंक गए थे। मारने से पहले बदमाशों ने टैक्सी संचालक को बीयर में नशे की गोली देकर बेहोश किया था। 

पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर शव भी बरामद कर लिया है। बुधवार की देर रात को फरह के गांव झंडीपुर में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को पकड़ा है। एक की टांग में पुलिस की गोली भी लगी है। जो स्कार्पियो इन लोगों से बरामद हुई है उस पर अटल सेना जिलाध्यक्ष लिखा है। 
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में स्वाट टीम प्रभारी संजीव चौधरी और फरह प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल ने सराय आजमाबाद निवासी जितेश, संजय उर्फ बाली उर्फ विजय सिंह निवासी सरस्वती कुंज पंचवटी कालोनी को पकड़ा है।

संजय को गोली लगी है। इन बदमाशों ने अपने ही दोस्त थाना हाईवे के गांव देवीपुरा निवासी बबलू (23) पुत्र सेाहनलाल को अगवा कर गमछे से गला दबाकर हत्या की थी। शव को गरुण गोविंद मार्ग पर एक बाउंड्रीवाल में फेंक गए थे।

क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जितेश पर सात लाख रुपये का कर्ज था। कर्ज के लिए टैक्सी संचालक को अगवा करने की योजना बनाई थी।

24 जून को टैक्सी संचालक को लेकर अलीगढ़ गए, पर अपहरण में नाकाम होने पर छोड़ दिया। फिर 25 जून को एक बार फिर अगवा कर लिया। उसी के मोबाइल से बबलू के पिता से 20 लाख की फिरौती मांगी, न मिलने पर बबलू को मार डाला। थाना हाईवे में भी अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। 

मृतक बबलू के पिता सोहनलाल से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने का ऑडियो भी वायरल हुआ है। ऑडियो में बदमाश 20 लाख रुपये न देने पर मारने की धमकी दे रहे हैं।

मामला हाईवे थाना पहुंचने पर बदमाशों ने गला दबाकर बबलू को मार डाला। मुकदमा दर्ज होते ही एसएसपी शलभ माथुर ने पुलिस की चार टीमों को अपहरण मुक्त कराने के लिए लगाया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed