{"_id":"5da862578ebc3e0159665bba","slug":"young-man-commits-suicide-on-karwa-chauth-for-his-wife-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ पर पत्नी के 'प्यार' ने ले ली पति की जान, इस हाल में मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
करवा चौथ पर पत्नी के 'प्यार' ने ले ली पति की जान, इस हाल में मिली लाश
Fri, 18 Oct 2019 12:49 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 18 Oct 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज में करवा चौथ पर प्रेमी को छोड़कर पत्नी अपने घर नहीं आई तो पति ने जान दे दी। गुरुवार सुबह उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। मृतक की पत्नी नोएडा में अपने प्रेमी के साथ रहती है। मृतक के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
मामला थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर का है। गांव निवासी सुगड़ सिंह पुत्र सुरजन सिंह सात अक्तूबर को अपने घर से नोएडा में अपनी पत्नी को बुलाने की कहकर गया था, लेकिन वापस नहीं आया। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
गुमशुदगी की तहरीर परिजनों ने पुलिस को दी थी। गुरुवार सुबह गांव गोपालपुर के समीप सुगड़ सिंह का शव एक पेड़ पर लटकता मिला। सूचना पर पुलिस के साथ परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली।

एटा के युवक से हो गए थे प्रेम संबंंध
मृतक के भाई पंजाब सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सुगड़ सिंह की शादी सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव तईपुर की रजनी के साथ हुई थी। उसके बाद पति-पत्नी दिल्ली में रहने लगे। वहां रजनी के संबंध एटा के गांव कलवरिया निवासी जयपाल सिंह से हो गए।
सुगड़ सिंह ने कई बार अपनी पत्नी को समझाने का प्रयास किया। तीन बच्चों का हवाला दिया, लेकिन रजनी अपने प्रेमी को छोड़ने को तैयार नहीं हुई । भाई के मुताबिक सुगड़ सिंह कई दिनों से करवा चौथ पर पत्नी को बुलाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन उसने साफ इंकार कर दिया।
भाई पंजाब सिंह ने बताया कि सुगड़ सिंह कई दिनों से यह कहता था कि पत्नी व बच्चों का साथ छूटने के बाद मैं टूट गया हूं, अब मेरा कोई नहीं रह गया है। भाई ने बताया कि मानसिक तनाव में आकर पत्नी से परेशान होकर सुगड़ सिंह ने जान दे दी।
थानाध्यक्ष गणेश चौहान ने बताया कि परिजनों ने पत्नी के प्रेम संबंध का हवाला देते हुए तहरीर दी है। पत्नी नोएडा में रहती है। परिजनों को नोएडा में मुकदमा दर्ज कराना चाहिए। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर पंचनामे की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।