फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man brutally murdered in Mathura

मथुरा: युवक की निर्मम हत्या, एक्सीलेटर के तार से पहले घोंटा गया गला, फिर मारी गोली

Sun, 27 Dec 2020 06:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 27 Dec 2020 06:23 PM IST
सार

  • महावन में श्रीकृष्ण हरिदास स्कूल के पीछे झाड़ियों में मिला युवक का शव
  • एसएसपी, एसपी देहात ने जुटाई जानकारी, पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी

विज्ञापन
Young man brutally murdered in Mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले के थाना महावन क्षेत्र के श्रीकृष्ण हरिदास इंटर कॉलेज के पीछे झाड़ियों में युवक का शव मिलने से रविवार दोपहर को सनसनी फैल गई। युवक के पीठ में गोली मारी गई है। उससे पहले एक्सीलेटर के तार से गला भी घोंटा गया। सिर और गले को ईंटों से कुचला गया है। युवक की शिनाख्त नहीं हुई है, इसके पुलिस प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन


महावन पुलिस को सूचना मिली कि खून से लथपथ युवक का शव स्कूल के पीछे झाड़ियों में पड़ा हुआ है। सूचना पाकर थाना पुलिस के साथ एसपी देहात श्रीश चंद भी पहुंच गए। यहां पर पुलिस ने आसपास के इलाके को सील कर दिया। बाद में मौके पर एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर भी पहुंचे। उन्होंने अधीनस्थों को हत्याकांड का खुलासा करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन



एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि युवक की पीठ में सटाकर गोली मारी गई है। गोली फंसी रह गई है। युवक का गला एक्सीलेटर की तार से घोंटा गया है। पास में ही तमंचा, एक कारतूस और चाबी भी मिली है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जल्द ही शिनाख्त कराकर हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं प्रेम प्रसंग में तो नहीं है हत्या ? 

माना जा रहा है कि युवक की हत्या 26 दिसंबर की रात को हुई होगी। जिस प्रकार से बेरहमी से युवक को मौत के घाट उतारा गया, उसके पीछे प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस भी इस पहलू पर जांच कर रहा है। फोरेंसिक टीम ने आसपास से महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए हैं। खून से सनी ईंट और तमंचे के संग खाली कारतूस को भी कब्जे में लिया है।

एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि मृतक की शिनाख्त करके हत्याकांड का खुलासा जल्द किया जाएगा। थाना महावन समेत चार टीमों को खुलासे के लिए लगाया है। जल्द ही खुलासा करके हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed