फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man arrested for murder of sister in law in mathura

देवर ने भाभी को पिलाई बीयर, फिर इस वारदात को दिया अंजाम, 16 दिन बाद मोबाइल से खुला राज

Tue, 17 Sep 2019 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Sep 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
young man arrested for murder of sister in law in mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के थाना कोसीकला क्षेत्र में एक पखवाड़े पूर्व शाहपुर के जंगल में मृत मिली विवाहिता की हत्या उसी के देवर की थी। पुलिस ने रविवार को घटना का खुलासा करते हुए मृतका के देवर प्रवीण एवं उसके साथी मनीष को पकड़ लिया। देवर ने उसे सल्फास मिलाकर बीयर पिलाई थी। बेहोश होने पर गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


30 अगस्त को गांव शाहपुर में एक नलकूप के समीप एक महिला का शव मिला था। मृतका की शादी तीन वर्ष पूर्व फरीदाबाद के एक गांव में हुई थी। मृतका के चाचा ने पति, देवर के खिलाफ दहेज के लिए हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए ससुराल वालों के मोबाइल सर्विलांस पर लगाए थे। जिसमें पता चला कि जहां महिला का शव मिला था वहां उसका देवर आया था। पुलिस ने रविवार को फरीदाबाद निवासी देवर व उसके साथी मनीष निवासी गांव खाकिन, राजेपुर फर्रुखाबाद को कोटवन बॉर्डर के समीप से पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हॉस्टल में लटका मिला नवोदय विद्यालय की छात्रा का शव, कई दिनों से लड़के कर रहे थे परेशान

पुलिस अभिरक्षा में प्रवीण ने बताया कि उसके भाभी से संबंध बन गए थे। उसके गांव के अन्य लोगों से भी संबंध बने। जब इस पर रोक लगाने का प्रयास किया तो भाभी ने दोनों भाइयों में झगड़ा करा दिया और मायके में रहने लगी। जिसके बाद उसने भाभी की हत्या की योजना बनाई। इसमें उसने नौकर मनीष को साथ लिया था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed