{"_id":"5d7f1b7a8ebc3e93d47d62f7","slug":"navodaya-vidyalaya-girl-student-commits-suicide-by-hanging-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में छात्रा की मौत, पुलिस मान रही खुदकुशी, परिजन बोले- हत्या हुई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में छात्रा की मौत, पुलिस मान रही खुदकुशी, परिजन बोले- हत्या हुई
Tue, 17 Sep 2019 12:17 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के भोगांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में सोमवार तड़के कक्षा 11 की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। विद्यालय प्रशासन फांसी लगाए जाने की बात कह रहा है। वहीं परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हत्या क्यों और किसने की परिजनों के पास इन सवालों के जवाब नहीं हैं।
वहीं पुलिस भी मामले को आत्महत्या मान रही है, लेकिन आत्महत्या की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है। जिलाधिकारी के निर्देश डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। छात्रा के बक्से से बरामद सुसाइड नोट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।
शहर के मोहल्ला गोपीनाथ अड्डा निवासी निवासी सुभाषचंद्र पांडेय की 16 वर्षीय पुत्री अनुष्का पांडेय जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव में कक्षा 11 की छात्रा थी। वो विद्यालय परिसर स्थित हॉस्टल में ही रहती थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराकर पुल पर लटकी बस, अटक गईं सांसें, नौ यात्री घायल

कुछ लड़के कर रहे थे परेशान
सोमवार की सुबह करीब 6:25 बजे सुभाष की पत्नी साधना के पास रिश्तेदार विजय मिश्रा ने फोन करके बताया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है, शव जिला अस्पताल में है। इतना सुनते ही साधना अनभ्य परिजनों के साथ जिला अजस्पताल पहुंच गईं। यहां मौजूद विद्यालय स्टॉफ ने बताया कि छात्रा ने हॉस्टल के पूजा घर में पंखे की रॉड से चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है।
मामला जवाहर नवोदय विद्यालय से जुड़ा होने के कारण डीएम पीके उपाध्याय, एसपी अजय शंकर राय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ भोगांव प्रयांक जैन ने थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। साथी छात्राओं व कॉलेज स्टॉफ के बयान दर्ज किए। छात्रा के बक्से से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है।

वहीं छात्रा की मौत से गुस्साए परिजनों ने पुलिस को शव मोर्चरी में नहीं रखने दिया। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना था कि छात्रा के शरीर पर जगह-जगह नीले रंग के निशान हैं। साथ ही चेरहे पर नाखून लगे हुए हैं। कहीं न कहीं छात्रा की मारपीट करते हुए हत्या की गई है।
हत्या क्यों और किसने की इस संबंध में छात्रा के परिजन स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि विद्यालय प्रशासन ने उन्हें बेटी की मौत की सूचना नहीं दी। उनके रिश्तेदार अपनी पत्नी को दवा दिलाने इमरजेंसी में आए थे। यहां उन्होंने बेटी का शव देखा तब उन्हें जानकारी हुई।
पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय ने बताया कि प्रथम दृष्टता मामला आत्महत्या का है। सुसाइड नोट में भी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। छात्रा ने आत्महत्या क्यों की इस संबंध में जानकारी की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।