{"_id":"5916cfd14f1c1bb737854b3c","slug":"woman-murdered-by-her-lover-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता को उसी ने जहर देकर मारा जिसके लिए छोड़ा था पति और चार बच्चे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गीता को उसी ने जहर देकर मारा जिसके लिए छोड़ा था पति और चार बच्चे
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 13 May 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में दयालबाग क्षेत्र से करीब दो महीने पहले लापता हुई महिला के बारे में जानकारी पुलिस को मिल गई है। महिला की हत्या हो चुकी है और उसे मारने वाला कोई और नहीं उसका प्रेमी ही थी। वह अपने पति और चार बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी।
थाना न्यू आगरा में एक युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी गीता 8 मार्च को चली गई है तब से उसका कोई पता नहीं है। युवक ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं और वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ न्यू आगरा के दयालबाग में रहता है।
पुलिस ने महिला की गुमशुदगी तो दर्ज कर ली लेकिन उसके बाद कार्रवाई में तेजी नहीं दिखाई। इधर युवक रोज अपने बच्चों के साथ थाने के चक्कर लगाकर परेशान था। एक दिन उसने पत्नी की बरामदगी न होने पर अपने चार बच्चों सहित आत्मदाह की धमकी दे दी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस हरकत में आई और गीता की खोजबीन शुरू की। पुलिस ने जितेंद्र नाम के युवक को गिरफ्तार किया। इसके बाद पूरी घटना क्रम का खुलासा हो गया। पुलिस के अनुसार जितेंद्र गीता का प्रेमी था और वह उसके साथ आठ मार्च को चली गई थी।
वह कुछ दिन तो गीता के साथ रहा लेकिन जब वह उसे बोझ लगने लगी तो उसने ट्रेन में जहर देकर गीता को मार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जितेंद्र ने हत्या के बाद शव को भी ठिकाने लगा दिया था।