{"_id":"5df5e5fd8ebc3e87e915c984","slug":"woman-murdered-after-sexual-abused-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: झाड़ियों में पड़ा मिला महिला का अर्द्धनग्न शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मथुरा: झाड़ियों में पड़ा मिला महिला का अर्द्धनग्न शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
Sun, 15 Dec 2019 05:42 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 15 Dec 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AMAR UJALA
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में रविवार को भरतपुर तिराहे के पास झाड़ियों में महिला का अर्द्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के सिर पर भारी चीज से प्रहार करके हत्या की गई। दुष्कर्म की भी आशंका जताई गई है। एसएसपी ने पुलिस की चार टीमें घटना की जांच में लगाई है।
रविवार की सुबह थाना हाईवे के भरतपुर तिराहे के पास रेलवे लाइन किनारे मैदान में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे, तभी गेंद झाड़ियों में चली गई। जब बच्चे गेंद लेने गए तो महिला का अर्धनग्न शव देखकर डर गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी मिलते ही एसएसपी शलभ माथुर ने मौके पर पहुंचकर हाईवे पुलिस समेत चार टीमों को मृतका की पहचान और खुलासे के लिए लगाया। फॉरेसिंक टीम ने भी पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। छानबीन के दौरान घटनास्थल के आसपास शराब की बोतलें मिलीं हैं।

Trending Videos
चेहरे को जानवरों ने नोंच खाया
मृतका के शरीर पर पेटीकोट, साड़ी और ब्लाउज था, वहीं हाथों में कांच की चूड़ियां भी थीं। उसके चेहरे को जानवरों ने भी नोंच खाया। महिला शादीशुदा प्रतीक लग रही थी। हालांकि अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि महिला की पहचान और खुलासे के लिए चार टीमों को लगाया गया है। शव का पोस्टमार्टम पैनल से कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हकीकत से पर्दा हट सकेगा।
एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि महिला की पहचान और खुलासे के लिए चार टीमों को लगाया गया है। शव का पोस्टमार्टम पैनल से कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हकीकत से पर्दा हट सकेगा।