{"_id":"59bf8ed84f1c1b30688b5280","slug":"woman-in-mainpuri-was-dined-to-take-water-from-public-handpump","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में दलित महिला को सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने से रोका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैनपुरी में दलित महिला को सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने से रोका
ब्यूरो/अमर उजाला करहल (मैनपुरी)
Updated Mon, 18 Sep 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
woman
- फोटो : Times of India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र के गांव सिंहपुर में दबंगों ने दलित महिला को पहले तो सरकारी नल से पानी नहीं भरने से रोक दिया। कारण पूछने पर दबंगो ने जातिसूचक गालियां देते हुए उसे व परिवारीजनों को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
बताया गया है कि गांव सिंहपुर निवासी मीरा देवी घर के बाहर लगे सरकारी नल से पानी भरने के लिए गईं थीं। तभी वहां मौजूद एक दबंग ने बाल्टी में लात मार दी। जातिसूचक गालियां देते हुए कहा कि वह दलित के हैंडपंप से पानी नहीं भरने देंगे।
जब इसकी शिकायत महिला के ससुर रघुवीर सिंह से शिकायत की तो उन्होंने दबंगों से पानी न भरने देने का कारण पूछा। इसी बात से सुरेंद्र सिंह, बीटू उर्फ प्रवीन यादव, राजू उर्फ कुल्दीप ने मीरा देवी व ससुर के साथ पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस बीच 14 वर्षीय बालिका के बाल पकड़ कर जमीन पर फेंक दिया। चीख पुकार सुनकर जब घर के बाहर भीड़ इकट्ठा होने लगी तो आरोपी भाग गए। आरोपियों ने दलित परिवारीजनों को गांव में न रहने देने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।