फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman get pregnant in ashram of barsana mathura

सात महीने तक संबंध बनाता रहा बाबा, गर्भवती हुई तो आश्रम से निकाला

Fri, 22 Sep 2017 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बरसाना (मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजाला बरसाना (मथुरा) Updated Fri, 22 Sep 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
woman get pregnant in ashram of barsana mathura
demo pic
मथुरा में बरसाना के एक आश्रम में रह रही पश्चिम बंगाल की युवती के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। युवती ने जब बाबा को जानकारी दी तो उसने उसे आश्रम से निकाल दिया। युवती ने बंगाल में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। गुरुवार की देर रात को बरसाना पहुंची पुलिस ने बाबा को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


बताया गया है कि पश्चिम बंगाल की एक युवती पिछले कई महीने से बरसाना में तिलकद्वार इलाके में स्थित आश्रम में रह रही थी। इस आश्रम के बाबा भी बंगाल के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। गुरुवार की रात को हल्ला उस वक्त मचा जब अचानक पश्चिम बंगाल के जिला नार्थ 24 पीजीएस बंगाल पुलिस बरसाना पहुंची और तिलकद्वार इलाके में स्थित आश्रम के बाबा को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


पुलिस के साथ युवती की मां और मामी भी आईं थीं। पुलिस का कहना है कि युवती ने नार्थ जिले के थाने में जो तहरीर दी है उसमें कहा है कि वह पिछले सात महीने से आश्रम में रह रही थी। इस दौरान बाबा ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वह गर्भवती हो गई। जब बाबा को इसकी जानकारी दी तो उसने उसे आश्रम से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा बोला मुझे फंसाया

आरोप है कि बाबा ने कहा कि अगर आश्रम में आई तो जान से मार दूंगा। युवती यहां से सीधे अपने घर बंगाल चली गई और परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। घर वालों ने थाने में तहरीर दी। युवती की तहरीर पर गुरुवार की शाम को पुलिस यहां पहुंची और बाबा को हिरासत में ले लिया है।

बाबा मोहन गोविंद दास का कहना है कि उस पर लगाए गए आरोप गलत है। हमारे आश्रम में रहने से पहले वह युवती बरसाना में कई जगह रही है। अब वह उसे फंसाने की साजिश रच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed