फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman found unconscious on yamuna expressway in mathura

एक्सप्रेसवे पर बदहवास हालत में मिली महिला, पुलिस ने कराया भर्ती

Mon, 20 May 2019 09:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 May 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
woman found unconscious on yamuna expressway in mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर
एक्सप्रेसवे पर नौहझील के गांव अवाखेड़ा में बदहवास मिली एक महिला को पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। होश में आने पर महिला ने कार सवार तीन युवकों पर टप्पल से उठाकर यहां फेंके जाने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ऐसी कोई भी घटना से इंकार कर रही है। महिला लिव इन रिलेशन में रह रही है। दोनों ने अपने परिवार और बच्चों को छोड़ रखा है। पुरुष मित्र ने मारपीट कर उसे यहां छोड़ा है।
विज्ञापन


थाना नौहझील के गांव अवाखेड़ा के पास एक्सप्रेसवे पर सोमवार को तड़के 3:30 बजे बदहवास हालत में महिला मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची नौहझील पुलिस ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


होश आने पर महिला ने बताया कि होशियारपुर के मुरादपुर क्षेत्र की रहने वाली है। वह शादीशुदा है। अपने पति और बच्चों को छोड़कर एक पुरुष मित्र के साथ पांच महीने से लिव इन रिलेशन में फरीदाबाद के बल्लभगढ़ क्षेत्र में रह रही है। पुरुष मित्र से उसकी मुलाकात करीब दो साल पहले होशियारपुर में हुई थी, जब वह प्राइवेट नौकरी कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला का आरोप है रविवार की रात आठ बजे टप्पल के पास वह अकेली खड़ी थी, उसका पुरुष मित्र पानी लेने गया था। इसी बीच तीन युवकों ने उसे कार में डाल दिया। उसके बाद उसे होश नहीं रहा। उधर, प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि पुरुष मित्र की मारपीट से महिला के गले पर चोट के निशान है। वहीं इसे यहां छोड़ गया है। महिला कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। उसे महिला संगठन के पास भेजा जा रहा है। सामूहिक दुष्कर्म से पुलिस इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed