{"_id":"5caeed20bdec2258a54332cb","slug":"woman-found-dead-near-railway-track-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में महिला कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी, धड़ से अलग थे सिर और पैर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मथुरा में महिला कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी, धड़ से अलग थे सिर और पैर
Thu, 11 Apr 2019 03:42 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 11 Apr 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के थाना छाता क्षेत्र में गुरुवार को रेलवे ट्रैक के पास एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का सिर और पैर धड़ से अलग था। परिजनों ने हत्या के बाद शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छाता निवासी मछला देवी कस्बा स्थित एक फैक्टरी में कर्मचारी थी। प्रतिदिन की तरह मछला देवी बुधवार को भी फैक्टरी गई थी, लेकिन वापस घर नहीं आई। इस परिजनों ने देर रात तक उनकी तलाश की, लेकिन मछला देवी का कोई पता नहीं चला।
गुरुवार की सुबह रेलवे लाइन के समीप महिला का शव पड़ा मिला। शव के धड़ से पैर और सिर अलग था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की मछला देवी के रूप शिनाख्त की। परिजनों का कहना है कि हत्या करने के बाद शव यहां फेंका गया है।

पुलिस मान रही आत्महत्या
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है। पुलिस ने बताया कि महिला के पति की मौत हो चुकी है। वो अपने बच्चों के साथ रहती थी।
देखें वीडियो-
देखें वीडियो-