फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman fight with criminals

चाकू लगने पर भी महिला  लुटेराें से भिड़ी, बची लूट

Sun, 03 Apr 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला अागरा
अमर उजाला अागरा Updated Sun, 03 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
woman fight with criminals
लूट - फोटो : अमर उजाला आगरा

विज्ञापन
 थाना न्यू आगरा की पॉश कालोनी कमला नगर में मुगल रोड पर फैशन डिजायनर एकता गर्ग के साहस से लूट बच र्गई। शनिवार दोपहर घर के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने उन्हेें घेर लिया था। बैग छीनने के लिए जमीन पर गिराकर पैर पर चाकू से वार भी किए। इसके बाद भी वह उनसे भिड़ गईं और 50 हजार रुपये लुटने से बचा लिए।
एकता गर्ग (30) के 7, मुगल रोड स्थित घर में ही श्री राधा वीमेंस वीयर एंड बुटिक संचालित है। उन्होंने शनिवार दोपहर एक बजे कमला नगर के डी ब्लाक स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से 50 हजार रुपये निकाले। उनकी मां रंजना गर्ग भी साथ थीं। दोनों कार से घर लौटे थे। रंजना के अंदर जाने के बाद एकता जैसे ही कार को बाहर पार्क करके गेट की ओर बढ़ीं, तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आ गए। नीले रंग की शर्ट पहने एक बदमाश ने हाथ में लगा बैग छीनने की कोशिश की। एकता ने बैग की बेल्ट को कस कर पकड़ लिया। बदमाश ने बाल पकड़ कर उन्हें जमीन पर गिराया तो वह घायल हो गईं। इसके बावजूद जूझती रहीं। बदमाश के बैग खींचने पर वह दस फीट तक घिसटती चली गईं। इसके बाद बदमाश ने चाकू से पैर पर वार किया। इस दौरान दूसरा बदमाश बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा। चीखपुकार सुनकर एक राहगीर पहुंच गया तो बदमाश बैग छोड़कर बाइक से बाईपास की ओर भाग गए।
विज्ञापन

सूचना पर दोपहर दो बजे पुलिस पहुंच गई। बदमाशों की तलाश की, लेकिन हर बार की तरह लकीर ही पीटती रही। एकता के साहस की कालोनी के लोगों ने भी सराहना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक से लगे थे पीछे 
एकता के पीछे बदमाश बैंक से ही लगे थे। बैंक में दोनों उनके इर्द-गिर्द ही घूम रहे थे। उन्होंने बताया कि नीले रंग की शर्ट और जींस पहना बदमाश उनसे टकराया भी था। इस पर उन्होंने उसे टोका। इसके वह अपने साथी के साथ जाकर पास ही कैशियर की विंडो पर खड़ा हो गया। लूट की कोशिश भी नीली शर्ट पहने बदमाश ने ही की। 
सीसीटीवी में कैद 
बदमाशों की तस्वीर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने बैंक से फुटेज हासिल कर लिए हैं। इसमें दो बदमाश एकता के पास दिख रहे हैं।   मुसीबत के समय फिर फेल ‘डायल 100’

वारदात के बाद एकता ने पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर (डायल 100) मिलाया, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी नहीं लगा। उन्होंने तकरीबन छह बार कॉल किया। थककर हार वह चुप बैठ गईं। इसके बाद किसी राहगीर के आने पर थाना पुलिस के मोबाइल नंबर पर सूचना दी, तब पुलिस पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed