{"_id":"577ffc424f1c1bca497f9c26","slug":"while-taking-selfies-youth-scorching","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की छत पर सेल्फी लेने के दौरान युवक झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की छत पर सेल्फी लेने के दौरान युवक झुलसा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
ओएचई से हाथ टकराने पर निकली चिंगारियां, सिपाही ने बचाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेल्फी का क्रेज एक युवक को भारी पड़ गया। ईदगाह रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की छत पर चढ़कर जोंस मिल कंपाउंड, जीवनी मंडी निवासी छोटू (22) ने सेल्फी लेने के लिए जैसे ही हाथ उठाया, हाथ ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) से टकरा गया। युवक बुरी तरह झुलस गया। प्लेटफार्म पर तैनात सिपाही सियाराम ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन पर चढ़कर छोटू को किसी तरह नीचे खींच लिया। उसे गंभीर हालत में एसएन कालेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
छोटू जीवनी मंडी में पल्लेदार है। जीआरपी के मुताबिक, वह अपने तीन-चार दोस्तों के साथ शुक्रवार सुबह ईदगाह रेलवे स्टेशन से ट्रेन से फतेहपुर सीकरी जा रहा था। सभी दोस्त प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी गुड्स ट्रेन के पास पहुंच गए। यहां फोटो और सेल्फी खींचने लगे। छोटू ट्रेन की छत पर चढ़ गया। सेल्फी लेने के लिए हाथ ऊपर उठाया तो उसका हाथ ओएचई से टकरा गया। 25 हजार वोल्ट की लाइन से हाथ टच होते ही चिंगारियां निकलने लगीं। वह बुरी तरह झुलस गया। ये देख लोगों में चीखपुकार मच गई। उसके दोस्त भाग गए। सिपाही ने उसे नीचे खींचा। जानकारी पर आरपीएफ और जीआरपी के अन्य सिपाही भी आ गए। आरपीएफ चौकी प्रभारी एचबी सिंह ने बताया कि युवक ट्रेन पर चढ़कर सेल्फी ले रहा था। तभी ओएचई में आ रहे करंट की चपेट में आ गया।