{"_id":"58dfffe24f1c1b38076400c9","slug":"vyapari","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों ने दवा व्यापारी पीटा, विरोध में बाजार बंद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाहियों ने दवा व्यापारी पीटा, विरोध में बाजार बंद

Updated Sun, 02 Apr 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
सिपाहियों ने दवा व्यापारी पीटा, विरोध में बाजार बंद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास कालोनी के सेक्टर एक में शुक्रवार रात को थाना जगदीशपुरा के चार सिपाहियों ने एक दवा व्यापारी को जमकर पीटा। व्यापारी एक चाय विक्रेता से अपने रुपयों का तगादा करने आया था। चाय विक्रेता ने सिपाहियों की शह पर व्यापारी पर खौलती चाय तक उड़ेल दी। व्यापारी की चौकी मेें ले जाकर भी पिटाई की गई। वह लहूलुहान हो गया। इसकी जानकारी पर व्यापारियों ने थाने पर हंगामा किया बाजार बंद करा दिया। सीओ कोतवाली ने बताया कि चारों सिपाहियों के खिलाफ जांच रिपोर्ट भेजी गई थी। इस पर एसएसपी ने थाना जगदीशपुरा के सिपाही विजय कुमार, सुदेश, रनवीर और ललित कुमार को निलंबित कर दिया है।
गांव मघटई, बिचपुरी रोड निवासी शैलेंद्र अग्रवाल का सेक्टर एक में जीवन ज्योति अस्पताल के नीचे मेडिकल स्टोर है। उनके सामने ही लक्ष्मी कुमार का चाय का खोखा है। शैलेंद्र के मुताबिक, लक्ष्मी पर उसके कुछ रुपये उधार थे। उसने कर्मचारी को रुपये लेने भेजा तो लक्ष्मी ने गालीगलौज करके उसे भगा दिया। इस पर शैलेंद्र खुद ही पहुंच गए। आरोप है कि उस वक्त खोखे पर चार सिपाही, जिनमें विजय सिंह चौधरी, रनवीर सहित दो अज्ञात थे, शराब पी रहे थे। सिपाहियों के कहने पर लक्ष्मी कुमार ने शैलेंद्र पर खोलती चाय उड़ेेल दी। शैलेंद्र बुरी तरह से झुलस गया। इसके बाद चाय विक्रेता, उसका कर्मचारी और सिपाही लाठी-डंडे से पीटने लगे। हास्पिटल का एक कर्मचारी विजय आया तो उसे भी पीटा। सिपाही उसे आवास विकास चौकी ले गए और वहां भी उसकी पिटाई लगाई। घटना की जानकारी पर शनिवार सुबह बोदला बाजार वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री सुधीर गोयल सहित अन्य व्यापारी आ गए। बोदला बाजार बंद कर थाने पर धरना-प्रदर्शन किया। सीओ कोतवाली राजेश कुमार द्विवेदी पहुंच गए। उन्होंने व्यापारी की तहरीर ली। रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। एक घंटे बाद व्यापारी धरने से हटे। पीड़ित की तहरीर पर मारपीट और लूट की धारा में चार सिपाहियों सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। व्यापारी ने सोने की चेन और 15 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। एसपी सिटी सुशील घुले ने कहा कि सीओ कोतवाली से जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है।
डीजीपी आफिस से फोन पर हरकत में पुलिस
सुधीर गोयल ने बताया कि उन्होंने पहले थाना प्रभारी से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सीओ लोहामंडी का फोन स्विच आफ आया। एसएसपी का फोन उठा नहीं। इस पर डीजीपी के नंबर पर काल किया। उनके पीआरओ ने फोन उठाया। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। सौ नंबर मिलाने को कहा। इस पर सौ नंबर पर सूचना दी। तब कहीं पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं से भी की शिकायत
व्यापारी के साथ हुई घटना की जानकारी भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे से शिकायत की। धरने मेें दीपक अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, त्रिलोकी नाथ शर्मा, मनोज शर्मा, पायल सिंह, दिनेश कुशवाहा, प्रदीप उपाध्याय, पंकज, गोवर्धन, माधव अग्रवाल, राघव, हरिओम मित्तल, कौशल अग्रवाल, राजेश गुप्ता रहे। आरोप था कि चाय विक्रेता पुलिस के संरक्षण में नशे का सामान बेचता है।