फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up killer policemen to be arrested

राजस्थान पुलिस को मिले पर्याप्त साक्ष्य, गिरफ्तार होंगे यूपी के पुलिसकर्मी

Fri, 12 Jan 2018 10:31 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 12 Jan 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
up killer policemen to be arrested
up police - फोटो : अमर उजाला
राजस्‍थान के धौलपुर में हत्या के मुकदमे में नामजद किए गए आगरा के बसेई जगनेर थाना के नौ पुलिसकर्मियों को जेल की हवा खानी पड़ सकती है। धौलपुर पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी की तैयारी कर ली है। 
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों खिलाफ सबसे अहम साक्ष्य कारतूसों के खोखे धौलपुर पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। धौलपुर पुलिस के अफसरों का कहना है कि खोखे सरकारी कारतूस के हैं। आरोपियों पर कार्रवाई के लिए इतना साक्ष्य होना पर्याप्त है।
विज्ञापन


बता दें कि धौलपुर के सरमथुरा के गांव तोरे का सायपुरा में बुधवार रात पुलिस पशु चोरों को पकड़ने के लिए गई थी। वहां दबिश के दौरान पुलिस का गांव वालों से टकराव हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने कहा होगी कार्रवाई

इसी दौरान चली गोली में युवक रामेश्वर गुर्जर की मौत हो गई सरमथुरा थाना में बसेई जगनेर थाना के इंस्पेक्टर समेत नौ पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया।

पुलिस टीम में इंस्पेक्टर  विवेक शर्मा, सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, कांस्टेबल प्रदीप, घनश्याम, शिवराम, उमाशंकर, महिला कांस्टेबल प्रिया और रानी शामिल थे। इन सभी की गिरफ्तारी की तैयारी है। धौलपुर के एसपी राजेश कुमार का कहना है कि पर्याप्त साक्ष्य मिल गए हैं। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed