फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two woman murdered in firozabad

फिरोजाबाद: दिनदहाड़े घर में घुसकर लूटपाट के दौरान सास-बहू की हत्या, शहर में सनसनी

Fri, 09 Aug 2019 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 09 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
two woman murdered in firozabad
घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
थाना रसूलपुर क्षेत्र के मोहल्ला नया रसूलपुर में गुरुवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर सास और बहू की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात से शहर में सनसनी फैल गई। आईजी जोन सहित पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वारदात का शिकार हुईं महिलाएं चिकित्सक डॉ. एलके गुप्ता की मां और छोटे भाई की पत्नी हैं।  
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज से जुडे महिला अस्पताल में तैनात बालरोग विशेषज्ञ डॉ. एलके गुप्ता की मां शिवदेवी गुप्ता (75) पत्नी वेद प्रकाश गुप्ता, उनके छोटे भाई अमित कुमार गुप्ता उर्फ गुड्डन और डॉ. दीपक गुप्ता का परिवार मोहल्ला रसूलपुर में रहता है। जबकि डॉ. एलके गुप्ता नई बस्ती में रहते हैं। 
विज्ञापन


गुरुवार सुबह नया रसूलपुर स्थित आवास पर शिवदेवी गुप्ता, अमित गुप्ता की पत्नी रानी गुप्ता (36) और डॉ. दीपक गुप्ता का दो साल का बेटा दिवित गुप्ता घर में मौजूद थे। रानी गुप्ता के दोनों बच्चे स्कूल गए थे। अमित गुप्ता पैथलॉजी पर चले गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

two woman murdered in firozabad
घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
डॉ. दीपक गुप्ता रामनगर स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात हैं। उनकी पत्नी डॉ. दीप्ती गुप्ता फतेहाबाद में स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात हैं। ये दोनों भी सुबह ही ड्यूटी पर चले गए थे। सुबह करीब 11 बजे डॉ. दीपक गुप्ता का दो साल का बेटा दिवित गुप्ता गली में आया तो पड़ोसी उसके कपड़ों पर खून लगा देख चौंक गए। 

पड़ोसियों ने घर के अंदर जाकर देखा तो हैरान रह गए। घर के अंदर शिवदेवी गुप्ता और रानी गुप्ता के शव पड़े मिले। दोनों का गला धारदार हथियार से रेता गया था। लोगों ने शोर मचाते हुए घर के अंदर बदमाश होने की आशंका पर तलाशी लेना शुरू कर दिया। पुलिस को भी सूचना दी गई। 

आधे घंटे बाद मौके पर पुलिस पहुंची। एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सहित कई थानों का फोर्स पहुंच गया। घर के अंदर अलमारियां खुली पड़ी थी और सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने फिंगर प्रिंट और डॉग स्क्यावड बुलाकर जांच पड़ताल की। 

two woman murdered in firozabad
घटनास्थल पर आईजी ए सतीश गणेश व अन्य अफसर - फोटो : अमर उजाला
आईजी जोन ए सतीश गणेश भी दोपहर को घटनास्थल पर पहुंचे। लखनऊ में सदर विधायक मनीष असीजा ने गृह सचिव और डीजीपी को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच पड़ताल में लूटपाट के दौरान दोनों महिलाओं की हत्या किए जाने की बात कही है। 

एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि नया रसूलपुर क्षेत्र में घर के अंदर दो महिलाओं की धारदार हथियार से हत्या की गई है। अभी तक की तहकीकात में ऐसा ही लगता है कि लूटपाट के दौरान हत्या की गई है। पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। घटना का शीघ्र खुलासा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed