फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two died after accident in etah marhara area

बहन की मौत, बुझा भाई के घर का इकलौता चिराग

Fri, 23 Jun 2017 07:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मारहरा (एटा)
ब्यूरो/अमर उजाला मारहरा (एटा) Updated Fri, 23 Jun 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
two died after accident in etah marhara area
‌‌मह‌िलाएं ‌व‌िलाप करती - फोटो : अमर उजाला
एटा के थाना मारहरा क्षेत्र में तेज गति से आ रहे ट्रक  ने कासगंज रोड किनारे खड़े परिवार के पांच लोगों को रौंद दिया। हादसे में बुआ और उसके मासूम भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतका का पति समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुआ को विदा करने के लिए सड़क तक आने वाला मृतक अपने पिता का अकेला पुत्र था। एदल सिंह के घर का चिराग बुझने से पूरे परिवार सदमे में है। 
विज्ञापन


वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मथुरा-कासगंज-बरेली मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंचे मारहरा, कासगंज विधायकों और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के मनाने पर ग्रामीणों ने तीन घंटे बाद जाम खोला। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर यातायात बहाल कराया। 
विज्ञापन


जिला कासगंज थाना अमांपुर के गांव बुरथरा निवासी रूप सिंह अपनी पत्नी राम देवी के साथ बाइक पर सवार होकर मोहनपुर मईखेड़ा शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शादी के बाद रूप सिंह, पत्नी और उसके भतीजे भूपेेंद्र, नरेंद्र, भंवर सिंह और मोहित के साथ अपनी ससुराल मारहरा क्षेत्र के गांव नगला भीम जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिवारी के पास आम के बाग समीप सभी खड़े होकर आम खरीदने लगे। तभी सिकंदराराऊ की ओर से आ रहे ट्रक ने सभी लोगाें को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में राम देवी (35) और उसके भतीजे भूपेंद्र (09) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रूप सिंह, मोहित, और नरेंद्र घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर राम देवी के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। 


इसके बाद आक्रोशित लोगों ने मथुरा-कासगंज- बरेली मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा कर दिया। जानकारी पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जाम हटवाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने एक नहीं सुनी। बाद में, मारहरा और कासगंज के विधायकों ने पहुंचकर लोगों को समझा कर तीन घंटे बाद जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। तीन घंटे जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed