{"_id":"fbd62f113644eebfd8e39598a6fd7ead","slug":"tsi-constable-assault-at-shadara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएसआई, सिपाही से मारपीट जीप में डालकर ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीएसआई, सिपाही से मारपीट जीप में डालकर ले गए
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Tue, 02 Feb 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहदरा में बोलेरो सवार युवकों ने टीएसआई और सिपाही के साथ मारपीट कर दी। उन्हें जीप में डालकर ले जाने लगे। कुछ दूरी पर जाकर पुलिसकर्मियों ने चलती जीप से कूदकर जान बचाई। जानकारी पर पुलिस में हड़कंप मच गया। थाना एत्माद्दौला पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया लेकिन बोलरो सवारों का कोई पता नहीं चला।
दरअसल, जवाहर पुल बंद होने के कारण शाहदरा से ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। यहां पर टीएसआई अशोक कुमार और सिपाहियों की ड्यूटी थी। सोमवार रात आठ बजे बोलेरो सवार तीन-चार युवक वहां पहुंचे। टीएसआई ने बोलेरो को रोका तो युवकों ने उनसे अभद्रता कर दी। ये देख एक सिपाही भी वहां आ गया। इस पर युवकों ने उनसे मारपीट कर दी और जीप में डालकर ले जाने लगे। तकरीबन तीन सौ मीटर दूर टीएसआई और सिपाही ने जीप से कूदकर जान बचाई। सूचना पर पुलिस भी आ गई। जीप में पुलिसकर्मियों का मोबाइल और कैप रह गई।
वसूली के आरोपी सिपाही निलंबित
अंबेडकर पुल पर वाहनों से अवैध वसूली करने के आरोप में थाना एत्माद्दौला की चीता मोबाइल के चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी डा. प्रीतिंदिर सिंह ने इंस्पेक्टर की रिपोर्ट मिलने के बाद यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
अंबेडकर पुल पर रविवार सुबह तकरीबन छह बजे थाना एत्माद्दौला की दो चीता मोबाइल के चार सिपाही ट्रकों को रोककर अवैध वसूली कर रहे थे। वसूली करते सिपाहियों का वीडियो वायरल हो गया था। अधिकारियों के आदेश पर इंस्पेक्टर एसके सिंह ने जांच की। मामला सही पाए जाने पर रिपोर्ट दी गई। सोमवार को सिपाही राजेश, निरंकार, अजय और उदयवीर को निलंबित कर दिया गया। शहर में अवैध वसूली का यह कोई पहला मामला नहीं हैं। वाहनों से अवैध वसूली आम बात है।