फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The husband tried to rescue the woman's self-immolation

पति को छुड़ाने के लिए महिला ने की आत्मदाह की कोशिश

Tue, 07 Jul 2015 02:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 07 Jul 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
किरावली रोड स्थित नरसिंह महाराज मंदिर मार्केट में दुकानों के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने एक व्यक्ति को थाने में बैठाया तो उसकी पत्नी ने दूसरे पक्ष पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने में आत्मदाह दाह का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने महिला के पति को छोड़ दिया।
विज्ञापन

अरदाया निवासी गीतम सिंह ने सोमवार को मोहल्ला बजहेरा निवासी रमेश चंद पर नरसिंह महराज मंदिर मार्केट में उनकी दों दुकानों पर कब्जा करने की तहरीर थाने में दी। पुलिस ने रमेश चंद को पूछताछ के लिए थाने में बैठा लिया। रमेश की पत्नी ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। उसका आरोप था कि गीतम सिंह ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसकी दो दुकानों पर कब्जा करा दिया है। महिला ने पुलिस के सामने ही मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया। इससे थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने रमेश चंद को छोड़ दिया। रमेश का कहना है कि नरसिंह महाराज मार्केट में दो दुकान उनकी हैं। अरदाया निवासी गीतम सिंह ने दोनों दुकानों पर ताले डाल दिए हैं। वहीं, गीतम सिंह का कहना है कि उनके पास दोनों दुकानों का बैनामा है। उन्होंने लक्ष्मीनारायण निवासी कमला नगर आगरा से छह वर्ष पूर्व इनका बैनामा कराया था। इंस्पेक्टर अछनेरा भानु प्रताप सिंह ने बताया कि रमेश के पास दुकानों से संबंधित कोई साक्ष्य नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed