फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ten call girls of Mathura are spreading AIDS in whole state

मथुरा की ये दस कॉलगर्ल पूरे प्रदेश में बांट रहीं एड्स

Tue, 05 Dec 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 05 Dec 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
ten call girls of Mathura are spreading AIDS in whole state
देह व्यापार - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में दस कॉलगर्ल एड्स बांट रही हैं। देह व्यापार से जुड़ी इन महिलाओं के संपर्क में अभी तक न जाने कितने पुरुष आ चुके हैं। बस्तियों से लेकर कई शहरों के होटलों तक में इन्हें ले जाया गया है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब यह महिलाएं एड्स पीड़ितों का इलाज कराने वाली एनजीओ के संपर्क में आईं। 
विज्ञापन


अब इनका उपचार चल रहा है और इन्हें निगरानी में रखा गया है। शहर में ऐसी छह बस्तियां हैं जहां यह महिलाएं निवास कर रही हैं। 
एड्स से पीड़ित यह सभी महिलाएं मथुरा की हैं। यह सभी महिलाएं जानलेवा एड्स की चपेट में कब आईं इसकी जानकारी तो इन्हें भी नहीं है लेकिन इनका इलाज छह माह पहले ही शुरू कराया गया है।
विज्ञापन


 एड्स पीड़ितों की मदद करने वाले एक एनजीओ की देखरेख में इन महिलाओं की उपचार चल रहा है। इलाज के दौरान इन पर पूरी नजर भी रखी जा रही है। साथ ही इन्हें कहा गया है कि वह अब किसी पुरुष के साथ कहीं न जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सभी महिलाएं एक लंबे से देह व्यापार से जुड़ी थीं। इनके संपर्क में कई दूसरी महिलाएं भी बताईं जा रही हैं। अब एनजीओ उनकी भी तलाश में है। माना जा रहा है कि वह महिलाएं भी इस रोग की चपेट में हो सकती हैं। एनजीओ के अनुसार उन सबका भी उपचार कराया जाएगा
। 
सेक्स रैकेट से जुड़ी इन महिलाओं को मथुरा के साथ बाहर भी ले जाया गया है। महानगर की तंग बस्तियों से लेकर शहर के होटलों तक में इन्हें ले जाया गया है। एड्स पीड़ितों पर काम करने वाले एनजीओ का मानना है कि इनके संपर्क में आने वाले पुरुषों को भी एड्स हो सकती है। 

इन महिलाओं का इलाज तो अभी शुरू हुआ है लेकिन इन्हें यह गंभीर बीमारी काफी समय पहले से रही होगी। इस बीच में जिसने भी इनके साथ असुरक्षित शारीरिक संबंध बनाए होंगे उसे यह बीमारी होने की पूरी संभावना रहती है।

20 से 40 साल है इन महिलाओं की उम्र

ten call girls of Mathura are spreading AIDS in whole state
एचआईवी एड्स - फोटो : अमर उजाला
एनजीओ ने जिन महिलाओं में एड्स पाया है उनकी उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हालांकि एनजीओ अब तक देह व्यापार से जुड़ी करीब 250 महिलाओं तक पहुंच चुका है, लेकिन यह बीमारी अब तक 10 महिलाओं में ही चिंह्ति हो पाई है। वहीं, एनजीओ की मानें तो यह बीमारी इन महिलाओं कई सालों से है।  

तीन साल से काम कर रहा है एनजीओ

ten call girls of Mathura are spreading AIDS in whole state
sex racket - फोटो : अमर उजाला
देह व्यापार से जुड़ी महिलाओं पर पिछले तीन साल से लखनऊ का एनजीओ काम कर रहा है। इस एनजीओ का मुख्य उद्देश्य देह व्यापार से जुडे़ लोग  खासकर महिलाओं को प्रोत्साहित कर एचआईवी की जांच कराना है, जिससे एड्स जैसी खतरनाक बीमारी को फैलने से रोका जा सके। यह एनजीओ देह व्यापार से जुड़ी महिलाओं रोजगार के साधन मुहैया कराकर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का भी काम कर रहा है। 

अधिकांश महिलाओं के बच्चे भी हैं लिहाजा उनकी शिक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। एनजीओ से जुडे़ सदस्यों का कहना है कि इन महिलाओं तक पहुंचने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ती है। इसमें दलालों की भी सहायता ली जाती है। ढाबे आदि स्थानों पर पहुंचकर लोगों से संपर्क बनाने होते हैं।

पकड़े गए दस से भी ज्यादा सेक्स रैकेट

ten call girls of Mathura are spreading AIDS in whole state
sex racket - फोटो : अमर उजाला
मथुरा  में दस से भी ज्यादा सेक्स रैकेट पकड़े जा चुके हैं। यह संख्या तो वह है जो पुलिस रिकार्ड में है वरना तो संख्या कहीं ज्यादा है। शहर के बड़े होटलों में भी इस प्रकार के मामले गूंजते रहते हैं। 

थाना हाईवे, कोतवाली, कृष्णानगर, गोविंदनगर, हाईवे, जैंत और कोसीकलां कोतवाली क्षेत्र में देह व्यापार से जुड़ी महिलाओं की गिरफ्तारी भी हुई थी। एक बंद मकान से पांच महिलाओं की गिरफ्तारी हुई थी। 

इनके साथ पुरुष भी थे लेकिन कार्रवाई अश्लील हरकतों में ही की गई। पुलिस ने कुछ स्थानों को चिंह्ति भी कर रखा है जहां इस तरह के अनैतिक कृत्य हो रहे हैं। एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि सूचनाएं एकत्रित कराई जा रही हैं। जहां से भी जानकारी मिलेगी तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed