{"_id":"8dae977c7343ed661076d15e32446e44","slug":"sp-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sun, 06 Sep 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव भले ही अनुशासन का पाठ पढ़ा रहे हैं। चेतावनी दे चुके हैं कि यदि यही हाल रहा तो विधान सभा चुनाव 2017 में इसका परिणाम भुगतना पड़ सका है। लेकिन पदाधिकारी-कार्यकर्ता इसे लेकर गंभीर नहीं दिख रहा। पार्टी में अनुशासन और प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
रविवार को फतेहाबाद रोड स्थिति पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक में जमकर हंगामा हुआ। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष फिरोज खान ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष इमरान को पदमुक्त कर दिया है। इससे नाराज इमरान अपने समर्थकों के साथ बैठक में पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह ने शहर अध्यक्ष से मामला शांत कराने को कहा लेकिन कार्यकर्ताओं ने प्रोटोकाल को तक पर रख दिया। काफी मशक्कत के बाद वे शांत हुए।
मंत्री के जाने के बाद दो कार्यकर्ताओं में किसी बात पर बहस हुई और मारपीट होने लगी। जमकर लात, घूंसे चले। पदाधिकारियों ने उन्हें बाहर किया तो भी दोनों में मारपीट होती रही। बैठक में सपा के पूर्व महासचिव मनोज अग्रवाल और जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव के बीच चल रही रस्साकसी का मामला भी उठा। इस संबंध में सपा शहर अध्यक्ष रईसुद्दीन कुरैशी का कहना है कि कार्यकर्ताओं में मारपीट बाहर हुई होगी। उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं। यूथ ब्रिगेड के दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष के मामले में कार्यवाही की जा रही है।