{"_id":"5810fdf94f1c1b057fbc3399","slug":"sog-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओजी मथुरा पर तोड़फोड़ और लूटपाट का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसओजी मथुरा पर तोड़फोड़ और लूटपाट का आरोप

Updated Thu, 27 Oct 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
एसओजी मथुरा पर तोड़फोड़ और लूटपाट का आरोप
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसओजी मथुरा की टीम ने मंगलवार रात किसी लूट के मामले में खंदौली थाना क्षेत्र के गांव वास सोना में दबिश दी। इस दौरान गांव के लोगों ने दो घरों में जमकर तोड़फोड़ और लूटपाट करने का आरोप टीम पर लगाया है। टीम दो तीन लोगों को भी पकड़कर अपने साथ ले गई है। पीड़ित गृहस्वामियों ने टीम के खिलाफ थाना खंदौली में तहरीर दी है।
मथुरा में हुई किसी लूट की घटना के सिलसिले में मंगलवार की रात वहां की एसओजी की टीम ने कई थानों की फोर्स के साथ गांव वास सोना निवासी गौरव और सौरभ पुत्र हरेन्द्र सिंह के घर दबिश दी। आरोप है कि दबिश के दौरान पुलिस ने घर में महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। घरों में जबरदस्त तोड़फोड़ और अलमारी तोड़कर उसमें रखे एक लाख 15 हजार रुपये व तीन लाख रुपये कीमत के आभूषण लूट लिए। टीम ने दोनों भाइयों को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने पास के ही दीपेन्द्र उर्फ दीपू पुत्र लोकेन्द्र के घर में भी दबिश दी। वहां भी तोड़फोड़ कर 30 हजार रुपये लूट लिए और दीपू को साथ ले गए। बुधवार सुबह पीड़ितों ने थाना खंदौली में लूट की तहरीर दी। एसओ खंदौली अवन कुमार का कहना है कि दबिश के दौरान खंदौली पुलिस साथ नहीं थी और न कोई सूचना दी गई थी। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।