फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman cheated on the name of shani in agra

शनि का प्रकोप बताकर महिला को डराया और यूं गहने ले भागे शातिर

Fri, 12 May 2017 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 12 May 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
woman cheated on the name of shani in agra
Demo pic - फोटो : google
आगरा की आवास विकास कालोनी में कुछ शातिर युवकों ने एक महिला को उसके ऊपर शनि का प्रकोप होने का झांसा दिया। इसके बाद वह दोष दूर करने के नाम पर वे युवक महिला के गहने लेकर चंपत हो गए। मामले में महिला ने थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


मामला बीते शनिवार छह मई का बताया जा रहा है। आवास विकास के सेक्टर सात में रहने वाली आशा रानी अग्रवाल शनिवार को अपने घर से पैदल ही सेक्टर आठ की ओर जा रहीं थीं। जब वे सेक्टर 11 में टोरंट पावर के आफिस के पास पहुंची तो उन्हें रास्ते में दो युवक मिले। इनमें से एक युवक ने आशारानी से आवास विकास में बने योगा आश्रम के बारे में पूछा। 
विज्ञापन


शातिर युवकों को जब अहसास हुआ कि महिला धर्मकर्म की बातों में विश्वास करने वाली है तो उन्होंने उससे धार्मिक बात करनी शुरू कर दी। बातों ही बातों में युवकों ने आशा से कहा कि आपके ऊपर तो शनि का प्रकोप है। यह बात सुनकर महिला मन ही मन घबरा गई और उसने युवकों की बातों पर यकीन कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद युवकों ने आशारानी से कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है एक अनुष्ठान से सारी बाधाएं शांत हो जाएंगी। ऐसा कहते कहते वे महिला को अपनी बातों में घुमाते रहे। इस दौरान ही धार्मिक अनुष्ठान के नाम पर उन्होंने महिला से चेन वाले टाप्स और अंगूठी उतरवा ली। 


आशारानी के अनुसार युवकों ने उससे सौ रुपये भी ले लिए और इसके बाद दोनों फरार हो गए। जब आशारानी को अहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है तो उन्होंने दोनों को तलाश किया लेकिन शातिर युवकों का कोई पता नहीं चला।  इसके बाद आशा ने घर पर आकर परिवारीजनों को सारी बात बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed