फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shadi ka jhansa

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण 

Thu, 24 Nov 2016 11:47 PM IST
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण 
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण  Updated Thu, 24 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
shadi ka jhansa
shadi - फोटो : amar ujala
शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। मोबाइल से अश्लील फोटो खींचे और ब्लैकमेल कर 12 लाख रुपये हड़प लिए। अब दूसरी युवती से शादी कर ली। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है।  
विज्ञापन

शाहगंज क्षेत्र निवासी युवती की मुलाकात सन 2011 में ग्वालियर निवासी रिश्तेदार युवक से हुई। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। युवक का मेडिकल स्टोर है। युवक ने शादी का आश्वासन दिया। युवती का आरोप है कि युवक उसे बोदला-सिकंदरा रोड स्थित एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील फोटो खींच लिए और ब्लैकमेल करने लगा। इस दौरान उसने तकरीबन 12 लाख रुपये हड़प लिए। युवती के दबाव डालने पर युवक हर बार शादी का आश्वासन देता रहा। पिछले माह शादी की बात की तो तेजाब डालने और जान से मारने की धमकी देने लगा। दस नवंबर को ताजगंज क्षेत्र की युवती से शादी कर ली। पीड़िता की तहरीर पर थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर शाहगंज ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed