फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sexual misconduct of woman by two Sub inspector and made a video, open case when victim pregnant

रक्षक बने भक्षक: दो दरोगाओं ने दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, गर्भवती होने पर खुला मामला

Thu, 11 Jul 2019 08:57 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अवागढ़ (एटा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अवागढ़ (एटा) Published by: देव कश्यप Updated Thu, 11 Jul 2019 08:57 AM IST
विज्ञापन
sexual misconduct of woman by two Sub inspector and made a video, open case when victim pregnant
सांकेतिक तस्वीर

अवागढ़ थाने में तैनात दो दरोगाओं पर एक महिला से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाने का आरोप लगा है। गर्भवती होने पर मामला खुला तो पीड़िता पति के साथ एसएसपी के पास पहुंची और शिकायत की। मामले की जांच सीओ जलेसर को सौंपी गई है।

विज्ञापन


अवागढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के खिलाफ मारपीट के मामले में वारंट जारी हुआ था। वह उसे निरस्त कराने को पैसों का इंतजाम करने के लिए दिल्ली में रहकर नौकरी कर रहा था। वह जब दिल्ली में था, उसी दौरान अवागढ़ थाने में तैनात एक दरोगा उसके घर आया और पूछताछ करने के बाद उसकी पत्नी का नंबर ले गया। इसके बाद बात करने के लिए पत्नी को कमरे पर बुलाया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म करने के साथ ही उसका वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन


इसी कमरे में एक और दरोगा रहता था, उसने भी पत्नी को कमरे पर कई बार बुलाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर वह लोग मुठभेड़ में उसे मारने की धमकी देते थे। पीड़िता गर्भवती हुई तो उसके पति को पता चला। इस पर दोनों दरोगा ने उसे और उसकी पत्नी को एटा बुलाया और जबरन खाली स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करा लिए। पीड़ित ने एएसपी संजय कुमार से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। मामले की जांच सीओ जलेसर को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला और उसके पति की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लिया गया है। इसकी जांच सीओ जलेसर को सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर संबंधित दरोगाओं पर कार्रवाई की जाएगी। -संजय कुमार, एएसपी, एटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed