{"_id":"59bf94eb4f1c1b88688b5370","slug":"second-accused-of-barsana-gangrape-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसाना गैंगरेप का आरोपी रसोइया भी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरसाना गैंगरेप का आरोपी रसोइया भी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 18 Sep 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के बरसाना में एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर महिला से गैंगरेप करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के दूसरे दिन ही दबोच लिया था, जबकि दूसरा फरार था। सोमवार को पुलिस ने उसे भी दबोच लिया।
बता दें कि उड़ीसा की रहने वाली 40 वर्षीय महिला राधाष्टमी पर मथुरा होकर बरसाना में दर्शन के लिए आई थी। उसके बाद वह यहीं रुक गई। रात को वह एक धार्मिक स्थल के परिसर में ही रुका करती थी। सुबह वहां आने वाले श्रद्धालु भीख में जो उसे दे देते हैं उससे ही दो वक्त की रोटी का गुजारा हो जाता है।
बीती 11 सितंबर को महिला धार्मिक स्थल के हॉल में सोई हुई थी। रात को करीब 10 बजे वहां का चौकीदार और रसोइया हॉल में घुस आए और सो रही महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद दोनों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। होश आने पर महिला ने दोनों को पहचान भी लिया।
विज्ञापन
इसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। जब पुलिस ने शिकायत की तो पुलिस ने धर्मस्थल के हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकाले। फुटेज में घटना की पुष्टि हो रही है। शुक्रवार 15 सितंबर को पुलिस ने गैंगरेप के आरोपियों में से एक धर्मस्थल के चौकीदार कन्हैया को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सोमवार को रसोइये को भी दबोच लिया गया है। पुलिस उससे जरूरी पूछताछ कर रही है।