फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   scrap loaded truck coming from bhutan looted at gunpoint in etah

भूटान से दिल्ली जा रहे ट्रक को कार सवारों ने एटा में लूटा

Sat, 30 Sep 2017 08:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला एटा
ब्यूरो/ अमर उजाला एटा Updated Sat, 30 Sep 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
scrap loaded truck coming from bhutan looted at gunpoint in etah
loot - फोटो : अमर उजाला
एटा के जैथरा में शुक्रवार को रात करीब दो बजे स्क्रैप भरकर भूटान से दिल्ली जा रहे ट्रक को कार सवार आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने लूट लिया। इतना ही नहीं चालक परिचालक से मारपीट कर हाथ पैर बांधकर उन्हें बाजरा के खेत में छोड़ दिया। घटना शुक्रवार रात करीब दो बजे जैथरा थाना क्षेत्र के बरना गांव के पास की है। 
विज्ञापन


घटना के बाद पीड़ित ट्रक चालक राजेश पुत्र रामवीर और परिचालक ब्रिजेश पुत्र माखन सिंह ने बताया कि वह ट्रक में भूटान से स्क्रैप लेकर दिल्ली जा रहे थे। ट्रक बरना गांव के पास पहुंचा ही था कि सड़क किनारे एक कार सवार कुछ लोगों ने ट्रक रोकने के लिए इशारा किया। ट्रक रोकते ही आठ बदमाश हाथों में हथियार लिए ट्रक में चढ़ गए और दोनों को नीचे उतार कर कार में बैठा लिया।
विज्ञापन


 विरोध करने पर जमकर मारपीट की। इसके बाद उनकी जेब में रखे 4500 रुपये और मोबाइल भी छीन लिए। इसके बाद दोनों को एक बाजरे के खेत में हाथ पैर बांधकर छोड़ गए। किसी तरह हम दोनों वहां से निकल कर बमरोलिया गांव पहुंचे और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर थाना जसरथपुर पुलिस ने घटना स्थल जैथरा क्षेत्र में होने की वजह से संबंधित थाना पुलिस को जानकारी दी। इस खबर से जैथरा पुलिस में हड़कंप मच गया। लाख कोशिशों के बाद भी ट्रक लुटेरे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए। थाना प्रभारी जैथरा इंद्रेश पाल सिंह का कहना है कि अभी उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। बावजूद इसके वह ट्रक लुटेरों की तलाश में जुटे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed