{"_id":"5ce22b6cbdec22074857ef2e","slug":"school-girl-set-fire-herself-due-to-she-got-low-marks-in-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में नंबर कम आने पर नौवीं की छात्रा ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
परीक्षा में नंबर कम आने पर नौवीं की छात्रा ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर
Mon, 20 May 2019 09:52 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 20 May 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में कक्षा नौ की परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रा ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। छात्रा ने खुद को आग लगा ली। इससे वो गंभीर रूप से झुलस गई। उसे आगरा रेफर किया गया है।
शिकोहाबाद। नगर के मोहल्ला रहचटी निवासी छात्रा अचानक आग लगने से झुलस गई। परिजनों का कहना है बहनों में विवाद हुआ है इसके चलते छात्रा ने आग लगा ली। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
शिकोहाबाद के मोहल्ला रहचटी निवासी प्रेमलता उर्फ बच्चू (15) बीडीएम गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। रविवार दोपहर रसोई में खाना बना रही थी, तभी अचानक लपटों से घिर गई। परिजन उसे जिला चिकित्सालय लाए।

Trending Videos
आगरा में चल रहा है इलाज
इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद रेफर कर दिया। डॉक्टर ने बताया छात्रा 90 प्रतिशत झुलस चुकी है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसके कारण उसे आगरा रेफर कर दिया गया है।
छात्रा के साथ आए परिजनों ने बताया कि बहनों में विवाद हो गया था, जिसके बाद छात्रा ने रसोई में जाकर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। हालांकि जिला अस्पताल में छात्रा ने पुलिस को कुछ और ही बयान दिया है।
इस संबंध सीओ अजय कुमार ने बताया कि छात्रा ने अपने बयान में कहा है कि कक्षा नौ की परीक्षा में उसके नंबर कम आए थे। इसी वजह से क्षुब्ध होकर उसने आग लगा ली। फिलहाल पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।