फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   satta

फ्लैट में ऑनलाइन सट्टा करते तीन गिरफ्तार

Thu, 12 Jan 2017 12:38 AM IST
फ्लैट में ऑनलाइन सट्टा करते तीन गिरफ्तार
फ्लैट में ऑनलाइन सट्टा करते तीन गिरफ्तार Updated Thu, 12 Jan 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
satta
2000 के नकली नोट के साथ खरीदारी
आस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 मैच में आगरा के सटोरिये ऑनलाइन सट्टा लगा रहे थे। पुलिस ने लायर्स कालोनी स्थित सूर्य नगर अपार्टमेंट के फ्लैट में छापा मारकर तीन सटोरिये गिरफ्तार कर लिए। उनके पास से एक लैपटॉप, सेट टॉप बाक्स, एलसीडी, प्रिंटर, दस मोबाइल, एक लैंडलाइन फोन, मॉनीटर, 12 चार्जर सहित 62920 रुपये बरामद किए गए। आरोपी दिल्ली में बैठे सटोरियों के संपर्क में थे। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना न्यू आगरा पुलिस ने बुधवार शाम को सूर्य नगर अपार्टमेंट के तीसरी मंजिल के फ्लैट पर छापा मारा। इंस्पेक्टर ने बताया कि संचालक धर्मेंद्र अग्रवाल (विजय नगर कालोनी), उसके साथी जीतू सिंह और अमित शर्मा (बेलनगंज) को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 मैच में स्थानीय दो टीमें भाग ले रही हैं। दिल्ली में बैठे सटोरिये इस मैच की हर बॉल और ओवर पर पैसा लगा रहे थे। वह आगरा के सटोरियों से ऑनलाइन संपर्क में थे। तकरीबन 70 से ज्यादा लोगों ने पैसा लगा दिया था। रकम 10 से 15 लाख तक लग चुकी थी। पुलिस अन्य लोगों के बारे में भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed