फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   same community Firing petrol bombs were thrown

मिढ़ाकुर में एक ही समुदाय में फायरिंग, पेट्रोल बम फेंके गए

Fri, 08 Jul 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Fri, 08 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
same community Firing petrol bombs were thrown
फाय‌र‌िंग - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
मिढ़ाकुर में रंजिश में एक ही समुदाय के दो पक्ष आमनेे-सामने आ गए। उनमें जमकर फायरिंग हुई। दोनों ओर से पेट्रोल बम भी फेंके गए। क्षेत्र में 20 मिनट तक बवाल हुआ। इसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने 12 से अधिक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

विवाद भूरा और ताहिर के बीच है। वह दोनों भैंसों का व्यापार करते थे। एक साल पहले ताहिर की पत्नी चांदनी भूरा के साथ चली गई। भूरा के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था, लेकिन कोर्ट में फैसला भूरा के पक्ष में हुआ। कोर्ट के आदेश पर चांदनी भूरा के साथ ही रह रही है। यह बात ताहिर पक्ष को नागवार गुजर रही थी। इसी को लेकर दोनों पक्ष कई बार आमने-सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह ईद की नमाज के बाद ताहिर पक्ष के मुकीम और भूरा पक्ष के गुलजार के बीच छींटाकशी पर गालीगलौज हो गई। 12:30 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। वह लोग पेट्रोल बम फेंकने लगे। फायरिंग भी करने लगे। क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। 20 मिनट तक दोनों ओर से फायरिंग और पेट्रोल बम फेंके गए। सूचना पर पुलिस और पीएसी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में जाविद, इरफान, कल्लू और मुन्नी हैं। उन्हें एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रहीस, चिरागुद्दीन, मोइयो समेत 12 लोगों को हिरासत में लिया है। कुछ महिलाएं भी शामिल हैं।
पीएसी नहीं थी तैनात
दोनों पक्षों में एक जून को भी बवाल हुआ था। 21 जून को मारपीट हुई थी। इन घटनाओं के बाद से पीएसी तैनात की गई है। मगर, ईद की नमाज होने के कारण पीएसी हटा ली गई थी। पीएसी के हटते ही फिर से बवाल हो गया।

वजीरपुरा में डीजे बजाने पर बवाल
वजीरपुरा में ईद पर डीजे बजाने को लेकर गुरुवार को जमकर बवाल हुआ। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। बिरयानी विक्रेता को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। इस पर हमलावर भाग खड़े हुए। पुलिस ने डीजे बंद करा दिया। तनाव की स्थिति को देखते हुए फोर्स तैनात की गई है।

ईद पर वजीरपुरा में हर साल डीजे लगाया जाता था। बताया गया है कि क्षेत्र के छोटू और शानू डीजे पर डांस करने लगे। उन्होंने डीजे पर अलग-अलग गानों की फरमाइश करना शुरू कर दिया। डीजे तेज आवाज में बजाने की कहने लगे। इस पर बिरयानी विक्रेता इसरार ने मना किया। उनमें विवाद होने लगा। इसरार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने डीजे बंद करा दिया। इसके कुछ देर बाद ही छोटू अपने साथियों के साथ आ गया। उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इससे अफरातफरी मच गई। लोग इकट्ठा हो गए। मीट की दुकान से छुरा निकाल लिया। इसरार को हाथ में छुरा मार दिया। वहीं, तीन अन्य लोग भी छुरा लगने से मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस के आने पर सभी भाग गए। हरीपर्वत थाना के इंस्पेक्टर ने बताया कि इसरार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed