फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sadhvi prachi

साध्वी प्राची से गच्चा खा गए पुलिस अधिकारी

Mon, 29 Feb 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 29 Feb 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
sadhvi prachi
 साध्वी प्राची को विहिप नेता अरुण माहौर की शोकसभा में जाने से रोकने के लिए दरोगा से लेकर सीओ तक लगाए गए। अरुण के घर के सामने 50 पुलिस वाले तैनात किए गए। महिला पुलिस भी लगाई गई। लेकिन तमाम इंतजाम धरे रह गए। साध्वी पुलिस अफसरों को चकमा देकर उनकी आंखों के सामने से ही निकल गईं। पुलिस को पता भी न चला और वे शोकसभा में पहुंच गईं।
विज्ञापन

साध्वी ने आवास विकास सेक्टर तीन स्थित अरुण माहौर के घर पहुंचते ही एलान कर दिया था कि वे शोकसभा में जरूर जाएंगी। इसका पता चलते ही पुलिस ने उनके चारों ओर घेरा बना लिया। लेकिन साध्वी ने ऐसी योजना बनाई कि अफसरों के इंतजाम किसी काम नहीं आए। वे अरुण के घर में गईं। वहां अरुण की बहन के कपड़े सलवार सूट पहने और काला शॉल डाल लिया। उनका एक समर्थक घर के बाहर बाइक लेकर खड़ा हो गया।
विज्ञापन

सामने ही पुलिस अफसर खड़े थे। साध्वी आईं और बाइक पर बैठकर चल दीं। दो सिपाहियों को कुछ शक हुआ, लेकिन साध्वी के समर्थक ने कह दिया, ये तो अरुण की बहन हैं, साध्वी तो अंदर हैं। पुलिस बेफिक्र रही और साध्वी वहां से आराम से निकल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में अफसरों को पता चला तो वे दौड़े दौड़े जयपुर हाउस स्थित रामलीला पार्क पहुंचे। वहीं पर अरुण माहौर की शोकसभा थी। अफसर फिर से चौंक गए। क्योंकि साध्वी वहां भी नहीं थीं। लेकिन थोड़ी देर में ही पता चला कि वे पास में ही स्थित भाजपा कार्यालय में पहुंच गई हैं। वहां से भगवा वस्त्र पहनकर शोकसभा में पहुंच गईं। साध्वी ने शोकसभा के बाद एलान किया कि वे मंटोला के मीरा हुसैनी चौराहा जाएंगी, वहीं पर अरुण की हत्या हुई थी। इस पर शोकसभा के बाद उनके पीछे पुलिस की जीप लगा दी गई। उन्हें वहां नहीं जाने दिया गया।


सीओ ने कहा, ‘मेरी क्या औकात है...’
आगरा। अरुण माहौर के घर पर अपनी घेराबंदी देख साध्वी ने कहा कि उन्हें क्यों रोका जा रहा है? इस पर सीओ लोहामंडी राजेंद्र यादव हाथ जोड़ते हुए उनके सामने पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सीओ ने कहा, ‘मेरी क्या औकात है, जो आपको रोक सकूं?’ हालांकि साध्वी ने शोकसभा में कहा कि उन्हें एक पुलिस अधिकारी ने धमकी दी थी कि आगे नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed