फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   robbery in the retired police officer house of in Agra

आगरा: दिनदहाड़े 30 मिनट के अंदर लूट की दो वारदात, रिटायर्ड दरोगा और व्यापारी के घर बने निशाना

Sat, 09 Mar 2019 06:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Mar 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
robbery in the retired police officer house of  in Agra
घटना के बाद घर में पुलिस और परिजन - फोटो : अमर उजाला
आगरा में बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार को दिनदहाड़े 30 मिनट में लूट की दो वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। न्यू आगरा क्षेत्र में बदमाशों ने रिटायर्ड दरोगा और व्यापारी के घरों को निशाना बनाया। दोनों परिवार के लोगों से लाखों रुपये के जेवरात लूटकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


खंदारी के कालिंदी पुरम निवासी रिटायर्ड दरोगा जितेंद्र गौतम के घर में बेटी, बेटे और एक वर्ष के धेवते को गन प्वाइंट पर लेकर गहने लूट ले गए। यहां 3.20 पर घटना हुई, वहीं 3.45 बजे कमला नगर के जी ब्लॉक स्थित व्यापारी सन्दीप गुप्ता के घर में बदमाश घुसे। 
विज्ञापन


यहां बदमाशों ने व्यपारी की पत्नी, बेटे और नौकरानी को गन प्वाइंट पर लेकर उसी अंदाज में लूट की वारदात को अंजाम दिया। व्यापारी के पहुंचने पर लुटेरे भागे। करीब 100 मीटर तक व्यापारी ने लुटेरों का पीछा किया, लेकिन लुटेरे भाग गए। एक ही गैंग ने दोनों वारदात की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

थाना खंदारी क्षेत्र में मऊ रोड कालिंदी पुरम में रिटायर्ड दरोगा जितेंद्र गौतम का मकान है। वो शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे घर से शादी में जाने के लिए पत्नी के साथ निकले थे। बेटा और बेटी घर में मौजूद थे। इसी दौरान दो बदमाश घर में घुस आए।

 

बदमाशों ने घर में मौजूद दरोगा के बेटे, बेटी और धवते को गन प्वाइंट पर ले लिया और लूटपाट की। बेटी से गहने उतरवा कर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद डरे सहमे बच्चों ने अपने दरोगा पिता और पुलिस को सूचना दी। 

दिनदहाड़े लूट की दो वारदात होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दोनों घटनास्थल पर पुलिस अफसर भी पहुंचे। उन्होंने छानबीन की। पुलिस जांच में जुटी हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed