फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   robberies in Rohta's hardware store

रोहता में हार्डवेयर की दुकान में चोरी

Thu, 04 Aug 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Thu, 04 Aug 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
robberies in Rohta's hardware store
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
 ग्वालियर रोड स्थित रोहता मेें मंगलवार रात हार्डवेयर की दुकान की खिड़की तोड़कर चोर लाखों का सामान और नकदी ले गए। बुधवार सुबह घटना की जानकारी पर आक्रोशित व्यापारियों ने धरना देकर हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों से गश्त बढ़ाने की मांग की। अधिकारियों ने आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन

सरस्वती विहार, सेवला निवासी सौरभ बंसल की हार्डवेयर और सेनेटरी की दुकान है। सौरभ अखिल भारतीय वैश्य युवा एकता परिषद के पदाधिकारी हैं। मंगलवार रात को चोरों ने दुकान की खिड़की तोड़ कर प्रवेश कर लिया। चोर एक लाख का सामान और 20 हजार रुपये ले गए। मोहित ने बताया कि 15 दिन पहले भी उनकी दुकान के ताले तोड़कर चोर बैटरी और इनवर्टर ले गए थे। इसकी तहरीर थाना में दी थी, लेकिन अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। सुबह 11 बजे व्यापारी धरना देने लगे। व्यापारियों का कहना था कि पुलिस ने पहली बार में ही वारदात को गंभीरता से लिया होता तो दूसरी बार चोरी नहीं होती। सूचना पर सदर पुलिस पहुंच गई। बाद में फील्ड यूनिट को बुलाकर जांच कराई गई। सीओ सदर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर एक बजे धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed