फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एटा: एक दिन की डीएम बनी शिवांगी, कहा- आईएएस बनकर शिक्षा में करेंगी सुधार

Sat, 30 Jan 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 30 Jan 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Dled Student Shivangi Become One Day Dm Of Etah
एटा में एक दिन की डीएम बनीं शिवांगी राजपूत - फोटो : अमर उजाला
एटा में मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को डीएलएड की छात्रा शिवांगी को जिलाधिकारी बनाया गया। इस दौरान शिवांगी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा सरकार की यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ जिले की बेटियों के लिए शुभ संदेश है। 

 
Dled Student Shivangi Become One Day Dm Of Etah
जनता की समस्याएं सुनतीं एक दिन की डीएम बनीं शिवांगी - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी बनी छात्रा शिवांगी ने जनता दर्शन में आए फरियादियों की समस्याओं को सुना। किदवई नगर निवासी सिदकी अहमद द्वारा कब्रिस्तान पर कब्जे की शिकायत की गई। शिवांगी ने एसडीएम सदर और ईओ नगर पालिका को निर्देश दिए कि तत्काल भूमि को कब्जा मुक्त कराएं। कुसाड़ी निवासी चरन सिंह ने कहा कि कागजों में गलत नाम दर्ज करने की शिकायत की। 
Dled Student Shivangi Become One Day Dm Of Etah
शिवांगी का स्वागत करते प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
शिवांगी ने इस दौरान अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर विभागीय योजनाओं को परखा और देश व समाज हित में कार्य करने की बात कही। शिवांगी ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान के लिए मिशन शक्ति चलाया जा रहा है। एक दिन का जिलाधिकारी बनकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। डीएम के रूप में कार्यभार ग्रहण के दौरान जिलाधिकारी सुखलाल भारती, एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एसडीएम सदर अबुल कलाम, जिला प्रोबेशन अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री की ओर से शिवांगी का पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dled Student Shivangi Become One Day Dm Of Etah
फरियादियों की समस्याएं सुनतीं एक दिन की डीएम शिवांगी - फोटो : अमर उजाला
मीसा खुर्द की निवासी है शिवांगी 
शिवांगी अवागढ़ ब्लाक के गांव मीसाखुर्द गांव की निवासी है। चार भाई बहन है। भाई बंगलूरू में इंजीनियर है, जबकि मां शिक्षामित्र हैं। 

ये भी पढ़ें- Corona Virus In Agra: ताजनगरी में 172वीं मौत, शुक्रवार को तीन नए मरीज भी मिले

 
विज्ञापन
Dled Student Shivangi Become One Day Dm Of Etah
एटा: एक दिन की डीएम बनीं शिवांगी राजपूत का स्वागत करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
शिक्षा को सुधारने का होगा पहला काम
शिवांगी ने कहा आईएएस बनने के बाद सबसे पहले शिक्षा में सुधार हो इसके लिए कार्य करेंगी। उन्होंने कहा परिषदीय स्कूलों में शिक्षक समय से नहीं जाते हैं और न ही बच्चों पर ध्यान देते है। इसलिए सबसे पहला काम शिक्षा पर ही होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed