फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   private company officer found dead hotel room in agra

आगरा के होटल में कंपनी के एरिया मैनेजर की मौत, सामने आई यह वजह

Fri, 19 Apr 2019 03:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Apr 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
private company officer found dead hotel room in agra
होटल के कमरे में मृत मिले कंपनी अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एक होटल में ठहरे कंपनी अधिकारी की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह वो कमरे में मृत मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लिया और परिजनों को सूचना दी। मृतक कंपनी अधिकारी के परिजन यहां पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन


इलाहाबाद के रहने वाले 55 वर्षीय दीपक सिन्हा केएसपीजी ऑटो मोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में एरिया मैनेजर थे। वो आज सुबह ही न्यू आगरा के होटल आशादीप में रुके थे। वो अक्सर यहां मीटिंग के लिए आया करते थे।  
विज्ञापन


सुबह होटल कर्मचारी उन्हें चाय देने कमरे पर गया। दरवाजा अंदर से बंद था। उसने आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा नहीं खुलने पर होटल के स्टाफ ने पुलिस बुलाई। दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा तो दीपक बेड पर मृत मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा पहुंचे परिजनों ने बताया कि डॉक्टर ने दीपक को यात्रा करने से मना किया था। संभावना जताई जा रही है कि हार्ट फेल या ब्रेन हेमरेज से कंपनी अधिकारी की मौत हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed