{"_id":"583f12874f1c1b626bde5501","slug":"private-college-operators-vc-residence-kbjaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी कालेज संचालकों ने वीसी आवास ‘कब्जाया’ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजी कालेज संचालकों ने वीसी आवास ‘कब्जाया’
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
गेट तोड़ जबरन वीसी आवास में घुसे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के विरोध में बुधवार को निजी कालेज संचालकों ने मोर्चा खोला। पहले खंदारी कैंपस स्थित गेस्ट हाउस के सामने धरना दिया। इसके बाद गेट तोड़कर कुलपति आवास में कब्जा जमा लिया। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कुलसचिव से कालेज संचालकों की वार्ता कराई। संचालक माने नहीं, गुरुवार से भूख हड़ताल पर बैठने का एलान किया है।
सेल्फ फाइनेंस कालेज एसोसिएशन के बैनर तले संचालक खंदारी परिसर में एकत्रित हुए। धरनास्थल पर सभा हुई। इसमें सवाल खड़ा किया कि ‘बिना मार्कशीट कैसा दीक्षांत समारोह।’ दीक्षांत समारोह के आयोजन को फर्जी बताया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2012-13 से छात्रों के परिणाम लंबित हैं। अंकपत्र नहीं दिए गए हैं। तीन बार फर्जी दीक्षांत समारोह कराया गया। छात्र परिणाम के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं। घंटों लाइन में खड़ा होने के बाद निराश लौटना पड़ता है।
दोपहर करीब 3:30 बजे बड़ी संख्या में कालेज संचालकों और छात्रों ने कुलपति आवास की ओर से कूच किया। पहले गेट खुलवाने की कोशिश की। गेट न खोले जाने पर उसे तोड़कर सभी आवास में प्रवेश कर गए। परिसर में बैठकर विश्वविद्यालय के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना कुलसचिव केएन सिंह, चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अलावा एडीएम सिटी धर्मेंद्र सिंह, एसपी प्रोटोकॉल विद्यासागर मिश्रा आदि मौके पर पहुंच गए। करीब ढाई घंटे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कालेज संचालकों से बात की।
विज्ञापन
कुलसचिव ने आश्वासन दिया कि वर्ष 2012-13 में रिजल्ट तैयार कराने वाले एजेंसी को बुलाकर परिणाम ठीक कराया जाएगा। इसमें कुछ समय लग जाएगा। हालांकि दीक्षांत समारोह टालने पर सहमति नहीं दी। विश्वविद्यालय ने दीक्षांत समारोह की पूरी तैयारियां कर ली हैं। आमंत्रण पत्र भी वितरित किए जाने लगे हैं। वहीं कालेज संचालक अड़े रहे कि छात्रों के रिजल्ट ठीक हो जाने के बाद दीक्षांत समारोह कराया जाए। विरोध प्रदर्शन में धीरज यादव, आशुतोष पचौधरी, दिलीप कंसाना, युवराज परिहार, कृपाल सिंह आदि शामिल रहे।
छात्रों की मार्कशीट सत्र 2012-13 से लंबित है, इसको जारी कराने के बाद दीक्षांत समारोह कराया जाए। मार्कशीट जारी हुए बिना दीक्षांत समारोह नहीं होने दिया जाएगा। गुरुवार को कालेज संचालक और छात्र भूख-हड़ताल पर बैठेंगे।- बृजेश चौधरी, अध्यक्ष, सेल्फ फाइनेंस कालेज एसोसिएशन
सत्र 2012-13 की मार्कशीट में दिक्कत है। इसको ठीक कराया जाएगा। एजेंसी से बात की गई है। इसमें कुछ समय लगेगा। कालेजों संचालकों को दीक्षांत समारोह में सहयोग करना चाहिए। कुलपति आवास का गेट तोड़ने जैसा व्यवहार शोभा नहीं देता। - केएन सिंह, कुलसचिव, डा. बीआरए यूनिवर्सिटी
‘गो बैक गवर्नर’ के लगाए पोस्टर
आगरा। सेल्फ फाइनेंस कालेज एसोसिएशन की ओर से विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस में ‘गो बैक गवर्नर’ के पोस्टर लगाए गए हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि वह विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।
वर्ष 2016 की मार्कशीट रोकी गई हैं
आगरा। विश्वविद्यालय में 717 निजी कालेजों का फीस का 13.99 करोड़ रुपये बकाया है। इनका परिणाम तो विश्वविद्यालय ने जारी कर दिया है, पर मार्कशीट रोक ली है। इसके विरोध में कालेज संचालक कोर्ट गए हुए हैं। कालेज संचालकों में अंक तालिकाएं रोके जाने से भी रोष है।