फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prime election in rivalry Teen shot

प्रधानी चुनाव की रंजिश में  किशोर को गोली मारी 

Fri, 10 Jun 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Fri, 10 Jun 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Prime election in rivalry Teen shot
Firing
फतेहाबाद के गांव चार बीसा में गुरुवार शाम छह बजे प्रधानी चुनाव की रंजिश में भूपेंद्र सिंह (17) को गोली मार दी गई। घरवालों के आने पर हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए। घायल को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां से देर रात निजी अस्पताल में भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव चार बीसा निवासी भूरी सिंह का प्रधानी के चुनाव के दौरान हाकिम सिंह पक्ष से झगड़ा हो गया था। तब पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की थी। दोनों में तब से विवाद चला आ रहा है। हाकिम सिंह पक्ष पुलिस कार्रवाई के लिए भूरी सिंह को जिम्मेदार मानता है। गुरुवार को भूरी सिंह का बेटा भूपेंद्र खेत पर चरी काटने गया था। पुलिस ने बताया कि तभी बलवीर सिंह, राकेश और मान सिंह ने उसे घेर लिया। भूपेंद्र को दो गोली मार दी। वह खेत में गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर परिवारीजन आ गए। इस पर हमलावर भाग खड़े हुए। भूपेंद्र के सीने और हाथ में गोली लगी है। उसे आननफानन में परिवारीजन एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी लेकर गए, जहां से उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed